एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

गोंडा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास सहित लखनऊ में 50 भवनों को बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों को गोंडा पुलिस ने रविवार को छपिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को राजधानी स्थित डायल 112 मुख्यालय पर एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें मुख्यालय के आवास समेत राजधानी के 50 भवनों को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी, जांच में संदेश प्रेषित करने वाला मोबाइल नम्बर जिले के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर का निकला.

राज करन ने बताया कि इस सम्बंध में लखनऊ के पुलिस आयुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने संयुक्त छानबीन करते हुए स्वदेश गौड़ उर्फ राजा बाबू तथा मनीष को गिरफ्तार किया है. नैयर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजा बाबू ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से यह संदेश भेजा था जिसकी पुष्टि तकनीकी जांच में भी हुई है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार राजा बाबू के भाई मनीष को साक्ष्य मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने मोबाइल को तोड़कर साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया था.

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि अब तक की छानबीन के आधार पर सामने आया है कि इस बार आपसी रंजिश के चलते राजा ने गांव के कुछ लोगों को फंसाने के उद्देश्य से इस प्रकार का धमकी भर संदेश भेजा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

बता दें कि, पहले 22 मई को भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद आरोपी कामरान अमीन को मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद एसटीएफ उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आ गई थी. इस संबंध में गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में बाद में एक और युवक को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया था. सैयद मोहम्मद फैसल नाम के इस युवक ने कामरान अमीन को न छोड़ने पर पुलिस को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. फैसल मूलरूप से यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला है.

फिर मिली CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget