एक्सप्लोरर

UP PET Exam 2022: यूपी पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्य सहित 10 की हुई गिरफ्तारी, STF ने दी ये जानकारी

UP News: यूपी पीईटी परीक्षा 2022 को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. इस परीक्षा में बैठे सॉल्वर गैंग के सदस्यों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Uttar Pradesh News: यूपी पीईटी (PET) परीक्षा 2022 को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. इस परीक्षा में राज्य के अलग-अलग जगहों से कई 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार किए गए. एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 10 सॉल्वर गैंग के सदस्यों को पकड़ा गया. ये सॉल्वर गैंग दूसरों के बदले परीक्षा देने बैठे थे. यूपी अधिनस्त चयन आयोग के द्वारा राज्य के 75 जनपदों में कुल 1899 परीक्षा केंद्र बनाया गया. इन परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जहां पूरे देश से 47 लाख 58 हजार 209 परीक्षार्थी शामिल हुए.

प्रदेश भर में निगरानी रखी जा रही थी

इस मामले को लेकर एसटीएफ ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 लोगों को अमेठी से एसटीएफ की सूचना पर गिरफ्तार किया गया. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्यालय में बने कमांड सेन्टर से प्रदेश भर में निगरानी रखी जा रही थी. पकड़े गए सॉल्वर गैंग में जौनपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए. अनिल कुमार मल्होत्रा पुत्र स्व. कामता प्रसाद को एजेंट होने के तौर पर गिरफ्तार किया गया. वहीं सिद्धार्थ शंकर दूबे जो बिहार आरा के निवासी हैं, उन्हें सॉल्वर के तौर पर गिरफ्तार किया गया.

कानपुर से दो आरोपी हुए गिरफ्तार

कानपुर से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. यहां रघुवीर पुत्र राम आसरे निवासी हरदोई जो मुख्य परीक्षार्थी थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया. इनके जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर सैफ अहमद खान, पुत्र कलाम जो महराजगंज के रहने वाले हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

उन्नाव से हुई गिरफ्तारी

इसके अलावा उन्नाव में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर पेशेवर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यहां पुष्पेंद्र यादव पुत्र अमृत यादव प्रयागराज के रहने वाले हैं, ये मुख्य परीक्षार्थी थे. इनकी जगह पर सत्यम कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम सुंदर पाण्डेय निवासी बिहार पश्चिम चंपारन सॉल्वर के तौर पर परीक्षा दे रहे थे. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने इनके एक सहयोगी जिसका नाम अंकित कुमार मौर्या है पुत्र प्रेम चंद्र मौर्या निवासी प्रयागराज को भी गिरफ्तार किया.

इसके अलावा वाराणसी से चंदन महतो निवासी बिहार को सॉल्वर के तौर गिरफ्तार किया गया. अमेठी से एसटीएफ की सूचना पर सोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. उन्नाव में STF लखनऊ विंग ने आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम परीक्षा केंद्र से सॉल्वर को गिरफ्तार कर साथ ले गई.

Saifai News: नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सबकी गुजारिश, चाचा-भतीजा एक साथ मिलकर बढ़े आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget