एक्सप्लोरर

UP Nilkay Chunav: टिकट न मिलने से नाराज बागियों ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'हर हाल में...'

UP Nilkay Chunav 2023: बीजेपी ने 2017 के निकाय चुनाव की जो एनालिसिस की उसमें पाया गया कि तब भी बीजेपी के लिए निकाय चुनाव में हार की बड़ी वजह पार्टी के बागी उम्मीदवार रहे.

UP Nilkay Chunav 2023: निकाय चुनाव के टिकट कटने के बाद से ही बीजेपी भी बागियों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही है. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने साफ कर दिया है कि बागी कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों की होगी. पार्टी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सांसद, विधायक और पदाधिकारी नाराज कार्यकर्ताओं को हर हाल में मना कर शांत कराएं, उनके बगावत के सुर को ठंडा करें. राजधानी लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, बलिया समेत प्रदेश भर में कई जगह बीजेपी के बागी उनके लिए चुनौती बन गए हैं.

टिकट न मिलने पर बागियों ने खोला पार्टी के खिलाफ मोर्चा
प्रदेश भर में कई जगह नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व वार्ड में पार्षद का टिकट ना मिलने की वजह से कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. इनमें कई ऐसे भी हैं जिन्होंने निर्दलीय पर्चे भरे हैं. इससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है. चिंता इस बात की है कि अगर समय रहते इन्हें समझा कर शांत नहीं कराया गया तो ना सिर्फ निकाय चुनाव बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए नुकसानदायक होंगे.

इसकी वजह से पार्टी का वोट प्रतिशत भी कम हो सकता है. पार्टी ने 2017 के निकाय चुनाव की जो एनालिसिस की है उसमें भी पाया है कि तब भी बीजेपी के लिए निकाय चुनाव में हार की बड़ी वजह पार्टी के बागी उम्मीदवार रहे.

सांसदों, विधायकों को दिए गए बागियों को शांत कराने के निर्देश
पार्टी ने अपने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से साफ कहा है कि वह बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को शांत कराएं जिससे पार्टी प्रत्याशी की राह आसान हो सके. पार्टी ने आदेश दिया है कि सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन में जुटें, घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम भी तेज किया जाए. पार्टी ने इस निकाय चुनाव में 60 फ़ीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पार्टी का मानना है कि अगर ऐसा हो गया तो लोकसभा चुनाव में कोई भी दल उनके सामने नहीं टिक पाएगा.

पार्टी के सामने कोई चुनौती नहीं- दिनेश प्रताप सिंह
इसी बीच मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चुनौती नहीं जिसे बीजेपी कार्यकर्ता पार ना पा सकें. हमारी पार्टी कार्यकर्ता बेस पार्टी है. हम हर चुनौती से संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं. बीजेपी का कमल हर नगर निगम और नगर पालिका में खिलेगा. हम लोग एक परिवार के सदस्य हैं. अगर कोई नाराज होता है तो परिवार की तरह ही नाराज होता है और हम उसे परिवार की तरह ही मनाना भी जानते हैं. दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं किसी को समझाने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget