एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav में सतीश महाना ने क्यों किया प्रचार? विधानसभा स्पीकर ने बताई ये वजह

UP Nikay Chunav 2023: यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना के निकाय चुनाव में प्रचार करने पर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. सपा विधायक ने इसे लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Results: यूपी नगर निकाय चुनाव में विधानसभा स्पीकर सतीश महाना (Satish Mahana) ने भी अपने क्षेत्र कानपुर (Kanpur) में जमकर प्रचार किया था, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई (Amitabh Bajpayee) चुनाव आयोग से शिकायत की है और सवाल किया है कि क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठा शख्स किसी राजनीतिक दल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकता है या नहीं. सपा के तमाम सवालों का सतीश महाना ने खुद जवाब दिया है और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने निकाय चुनाव में प्रचार किया? 

सपा के आरोपों पर जवाब देते हुए सतीश महाना ने कहा कि "कोई भी व्यक्ति जो जनता के द्वारा चुना गया है, जिसे जनता ने जिताया है वो चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाए लेकिन अपने शहर के मतदाताओं और जनता की छोटी-छोटी समस्याओं और उसकी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास मेरे क्षेत्र का कोई शख्स आएगा और वो कहेगा कि उसे सड़क-पानी की समस्या है तो मैं ये कहकर उसे मना नहीं कर सकता हूं कि मैं एक संवैधानिक पद पर बैठा हूं." 

सतीश महाना ने दिया सपा को जवाब

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि "मैं जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह हूं. उनकी परेशानियों को समाधान करना मेरा दायित्व है और जिम्मेदारी भी है कि मैं उसे पूरा करूं. महाना ने कहा कि मैंने उस पद पर बैठकर न तो किसी राजनीति दल का नाम लिया और न ही किसी प्रत्याशी का नाम लिया है. सपा विधायक ने चुनाव आयोग को जो शिकायती पत्र लिखा है, तो वो संवैधानिक संस्था है वो उसका संज्ञान लेगी, अगर मुझसे इस बारे में कोई सवाल पूछा जाएगा तो मैं उसका उत्तर दूंगा."

हालांकि इस दौरान उन्होंने सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की भाषा पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह की असंसदीय, अभद्र और अशोभनीय भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है, इस पर उन्हें खुद ही सोचना चाहिए. ये उनके व्यक्तित्व को दिखाता है. अगर कुछ लोग उन्हें गाली देते हैं या अभद्र भाषा बोलते हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.

जब आमने-सामने आए अखिलेश यादव और सतीश महाना

दरअसल, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के सामने सतीश महाना का रोड शो आ गया था, जिसके बाद बीजेपी समर्थकों ने जोर-जोर से मोदी योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए थे. जिसके बाद सपा विधायक ने इस पर सवाल उठाए थे. अखिलेश यादव यहां से सपा प्रत्याशी और अमिताभ बाजपेई की पत्नी वदंना बाजपेई के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. 

ये भी पढे़ं- UP Nikay Chunav Results: यूपी नगर निकाय चुनाव में कौन बनेगा सरताज? जानें- चुनाव के नतीजे कैसे और कहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget