एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सपा को एक और झटका, आज बीजेपी में शामिल होंगे शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी

UP Nikay Chunav 2023 Date: अजय त्रिपाठी सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं. 2017 में वो उनके साथ प्रसपा में शामिल हो गए थे. इस दौरान वो प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव भी रह चुके हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी (BJP) लगातार खुद को मजबूत कर रही है, इस बीच कई विरोधी दलों में सेंधमारी की भी कोशिश की जा रही है. गुरुवार को कई कांग्रेस (Congress) और सपा (SP) नेता बीजेपी में शामिल हुए थे, खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी तो आज बीजेपी एक बार फिर से सपा को झटका देने जा रही है. राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के खास माने जाने वाले अजय त्रिपाठी मुन्ना (Ajay Tripathi Munna) आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.  

सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे. सुबह 9:30 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर उनकी ज्वाइनिंग होगी. इस दौरान अजय त्रिपाठी के साथ पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी, ताज खान समेत विभिन्न जिलों से समर्थकों भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे. सपा के प्रदेश सचिव रहे अजय त्रिपाठी 2017 में पार्टी में अलगाव के बाद शिवपाल के साथ चले गए थे. इस दौरान वो प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव भी रह चुके हैं. शिवपाल ने जब समाजवादी परिवर्तन यात्रा निकाली तो उसकी कमान अजय त्रिपाठी ने ही संभाली थी. 

शिवपाल यादव के करीबी बीजेपी में होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव के दौरान अजय ने लखनऊ उत्तर से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था. प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद शिवपाल के निर्देश पर उन्होंने महापौर पद के लिए तैयारी की, लेकिन ये सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई. इसके बाद अजय त्रिपाठी मुन्ना ने प्रसपा से जुड़े कुछ नेताओं को पार्षद का टिकट देने की पैरवी की. उनके सुझाए नामों पर शिवपाल ने मुहर भी लगाई लेकिन किसी को टिकट नहीं दिया गया, जिसके बाद अजय त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

अजय त्रिपाठी आज अपने कई समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी में शामिल हो जाएगा. उनके जाने से आज निकाय चुनाव में सपा को खासा नुकसान हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Mau News: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता विद्युत यादव को पुलिस ने किया जिला बदर, ढोल नगाड़ों के साथ बाहर खदेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget