एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: गोंडा में निर्दलीयों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, ऐसा हुआ तो बदल जाएगा पूरा समीकरण

Nagar Nikay Chunav 2023: गोंडा नगर पालिका के बीजेपी टिकट की दावेदारी कर रहे निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय नामांकन किया है क्योंकि बीजेपी ने इस बार उनको टिकट नहीं दिया.

Gonda News: गोंडा (Gonda) में नगर निकाय चुनाव को लेकर 4 मई को मतदान होना है. इसके साथ ही जिले में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था. बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया तो वहीं गोंडा नगर पालिका में बीजेपी से पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी की बहू लक्ष्मी रायचंदानी ने नामांकन किया. समाजवादी पार्टी से उजमा राशिद ने नामांकन कर जनता के कई मुद्दों को लेकर जाने की बात कही तो वहीं कांग्रेस पार्टी से रुखसाना ने भी नामांकन कर दिया है.

गोंडा नगर पालिका के बीजेपी टिकट की दावेदारी कर रहे निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय नामांकन किया है क्योंकि बीजेपी के हाईकमान ने इस बार उनको टिकट नहीं दिया. गोंडा नगर पालिका में बीजेपी से टिकट की दावेदारी करने की लंबी लिस्ट थी लेकिन पार्टी हाईकमान ने पूर्व बीजेपी विधायक की बहू लक्ष्मी रायचंदानी पर भरोसा जताया है तो वहीं टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ लोग निराश भी हैं. 

दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी रूपेश श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव मैदान में आकर चुनावी समीकरण बदलने में लगी हुई है. अगर आने वाले दिनों में बीजेपी के पदाधिकारी या संगठन में कोई सामंजस्य नहीं बना तो गोंडा नगरपालिका की सीट का चुनावी समीकरण बदल सकता है. फिलहाल नामांकन करने के बाद लक्ष्मी रायचंदानी के पति राजेश चांदनी ने जीत का दावा किया है कि मौजूदा चेयरमैन ने कोई काम नहीं किया है और हम गोंडा के रहने वाले हैं.

मौजूदा चैयरमेन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
लक्ष्मी रायचंदानी ने नामांकन करने के बाद कहा कि हम शहर का विकास करेंगे. शहर में जलभराव की समस्या है, जाम की समस्या रहती है, महिलाओं के विकास के लिए भी खास ख्याल रखा जाएगा. मतदाताओं से मेरी यही अपील है कि वह हम को आशीर्वाद दें. लक्ष्मी रायचंदानी के पति ने मौजूदा चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल मौजूदा चेयरमैन समाजवादी पार्टी का कार्यकाल सबसे भ्रष्ट कार्यकाल था और रोडमैप का सवाल है तो मैंने इसी मिट्टी में जन्म लिया है. हमको क्या विकास करना है यह भली भांति मालूम है, यहां पर रोड जाम के साथ पार्किंग की समस्या है और साफ सफाई की समस्या है. यहां पर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड नहीं है.

नगर पालिका और सात नगर पंचायत में गोंडा नगर पालिका सबसे हाईटेक नगरपालिका है क्योंकि यह गोंडा का मुख्यालय है और इस नगरपालिका में समाजवादी पार्टी से उजमा राशिद 2017 के नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन रह चुकी है. समाजवादी पार्टी ने इस बार फिर से भरोसा जताया है हालांकि इनके पिता कमरुद्दीन का बीते दिनों इंतकाल हो गया है तो फिलहाल उनकी कमी कहीं ना कहीं इनको खल रही है और सपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाने की बात कही है क्योंकि बजट का रोना रोते हुए इनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान कुछ काम नहीं हो पाया, उसको आगामी कार्यकाल में पूरा किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

Guddu Muslim: इस जगह छुपा है शातिर 'बमबाज' गुड्डू मुस्लिम! दबोचने के लिए पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget