एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती में मायावती की बसपा के लिए वोट मांग रहे हैं ओम प्रकाश राजभर के विधायक, जानें- वजह?

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती नगर पंचायत में सुभासपा के विधायक दूधराम की पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है. ऐसे में सुभासपा नेता इन दिनों बसपा का झंडा उठाकर गली-गली घूम रहे हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के बीच बस्ती जनपद में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. यहां की नगर पंचायत में सुभासपा के स्थानीय विधायक दूध राम महादेवा की पत्नी लता देवी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में सुभासपा नेता पूरी तरह से पति का धर्म निभाते हुए पत्नी के साथ कदम से कदम मिलाकर अब बसपा के लिए वोट मांगने हुए नजर आ रहे हैं.

विधायक दूध राम की समस्या ये हैं कि एक तरफ तो उनके सामने सुभासपा की विचारधारा पर चलने की प्रतिबद्धता है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के ताल ठोंक रही उनकी पत्नी लता देवी है जो बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है. ऐसे में अब वो सुभासपा को एक साइड कर मायावती की बसपा के लिए घर-घर वोट मांगते घूम रहे हैं और हाथ में बसपा का झंडा थामकर गली-गली निकल पडे़ हैं. 

पति सुभासपा से विधायक, पत्नी बसपा से प्रत्याशी

बस्ती में नगर पंचायत में बीजेपी और बसपा के बीच टक्कर है. इस नगर पंचायत में पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे और बीजेपी नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह चुनाव मैदान में है तो वहीं उनके सामने बसपा से लता देवी चुनाव लड़ रही है, जिनके पति सुभासपा से स्थानीय विधायक हैं. पति-पत्नी के अलग-अलग पार्टी में होने के बावजूद अब मिलकर बसपा के लिए वोट मांग रहे हैं.  

इस मामले में जब विधायक दूध राम से जब सवाल किया गया कि आप तो सुभासपा में है और पत्नी को टिकट बसपा से दिलवा दिया, और अब आप सुभासपा में रहते हुए बसपा कि लिए कैसे वोट मांग सकते हैं, इस पर उन्होने जवाब दिया कि इस मुद्दे पर हमारी पार्टी के स्तर पर बात हो गई है, इसलिए हम अपनी पत्नी के लिए बसपा को वोट देने की आम जनता से अपील कर रहे हैं.

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि राजनीति में सब चलता है, सब एक-दूसरे की मदद करते हैं, अब ये तो पति पत्नी का मामला है. आपको बता दें कि दूधराम महादेवा खुद भी पहले इस सीट पर बसपा के विधायक रह चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने सुभासपा का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story: शिवपाल यादव की 'द केरला स्टोरी' पर आई प्रतिक्रिया, लिया चौंकाने वाला स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब अनुराग भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब अनुराग भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget