एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: औरैया की बिधूना सीट पर बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल, मिल रही है सीधी टक्कर

UP Nikay Chunav 2023: औरैया की बिधूना सीट पर बीजेपी की सपा से नहीं बल्कि बीजेपी से ही बगावत करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार से टक्कर है. जिसके बाद इस सीट पर मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: औरैया (Auraiya) जिले के बिधूना नगर पंचायत सीट पर बीजेपी (BJP) ने इस बार मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के साढू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) के बेटे को बीजेपी से टिकट दिया है. इस सीट पर कभी भी बीजेपी (BJP) जीत नहीं हासिल कर पाई है, लेकिन इस बार बीजेपी ने सपा (SP) पर सेंध लगाने के लिए यह दांव चला है, जहां बीजेपी की टक्कर सपा से नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी से देखने को मिल रही है. सामान्य सीट होने की वजह से यहां ब्राह्मण और वैश्य समाज में बीच टक्कर देखी जा रही है.

औरैया में 11 मई को दूसरे चरण में मतदान होना है. बीजेपी इसे लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है और सपा, बसपा, कांग्रेस से ज्यादा मेहनत करती दिख रही है. बीजेपी ने सपा की उन सीटो पर सेंध मारने की कोशिश की है जहां सपा-बसपा का गढ़ रहा है. 2021 मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस बार बीजेपी ने उनके बेटे वैभव को टिकट दिया है. इस सीट पर वैश्य वोट अधिक है. वहीं दूसरी तरफ सामान्य सीट होने पर भी सपा ने पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी उतारा है जो बीजेपी के लिए प्लस प्वाइंट है. मुकाबले की बात की जाए तो इस बार बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मिश्रा में टक्कर है.

निर्दलीय उम्मीदवार से बीजेपी की सीधी टक्कर

बेटे वैभव गुप्ता को बीजेपी से टिकट मिलने पर प्रमोद गुप्ता ने पार्टी को धन्यवाद दिया है और कहा कि इस नगर में सबसे बड़ी समस्या पानी की है, जो गालियां टापू बन जाती हैं, सबसे पहले पानी के निकास का काम कराया जाएगा, श्मशान घाट ठीक कराया जाएगा साथ ही खेलकूद का मैदान बनवाया जाएगा. सपा के गढ़ में बीजेपी की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि यहां किसी से कोई मुकाबला नहीं है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी वैभव गुप्ता ने कहा कि नगर का विकास कराना मेरा लक्ष्य है मेरे साथ युवाओं की टीम है जो दिन रात साथ है. 

बीजेपी के बागी निर्दलीय मैदान में

दूसरी तरफ बीजेपी से पूर्व प्रत्याशी रह चुके आदर्श मिश्रा टिकट कटने के बाद बागी हो गए और निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं. उनका कहना है कि जनता ने हमें समर्थन दिया और हमें पूरा समर्थन मिल रहा है. हमारे परिवार से छह बार किसी न किसी ने चुनाव लड़ा है, 4 बार नगर पंचायत अध्यक्ष भी बना है. बिधूना में अगर बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मिश्रा के बीच ही कड़ी टक्कर मानी जा रही है. 

बसपा प्रत्याशी अवनीश गुप्ता भी अपनी जीत का दावा करते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जीत मिली तो इलाके में चार-पांच फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा. यहां न ही बच्चो के लिए शिक्षा है, न खेल का मैदान है. पुराने कोई भी अध्यक्ष अपने वादे पूरे नहीं कर पाए हैं. जनता तय करेगी कि इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष कौन होगा. रोजगार की समस्या दूर होगी तो अपने आप घरो में विकास होगा. 

बहरहाल इस सीट पर बीजेपी के वैभव गुप्ता और निर्दलीय उम्मीदवार आशीष मिश्रा के बीच सीधी टक्कर है. यानी इस बार वैश्य और ब्राह्मण समाज उम्मीदवारों की जीत तय करेगा, क्योंकि एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ बीजेपी से बगावत करने वाला निर्दलीय उम्मीदवार. इस बार बीजेपी का मुकाबला उसके ही बागी से है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव को झटका या फायदा? BJP के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं चाचा शिवपाल, किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget