एक्सप्लोरर

Kaushambi News: चौथी क्लास के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज

यूपी के कौशांबी में कक्षा चार के छात्र को 12 का पहाड़ा नहीं आने पर टीचर बेरहमी से पीट दिया. जिसके बाद छात्र के परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

UP News: यूपी के कौशांबी में एक शिक्षक का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है. कक्षा 4 का एक छात्र 12 का पहाड़ा नहीं सुना पाया तो गुरुजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नाराज शिक्षक ने उसकी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. शिक्षक ने यह भी धमकी दी कि यदि पिटाई की किसी से शिकायत करोगे तो स्कूल में घुसने भी नहीं दूंगा. शिक्षक की पिटाई से छात्र के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं. जब छात्र अपने घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई. परिजन उसे करारी कोतवाली लेकर गए. जहां से पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद छात्र को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

कक्षा चार का है छात्र
मंझनपुर विकास खंड क्षेत्र के पंडीरी स्थित कम्पोजिट विद्यालय मे गांव के भैया लाल का बेटा राकेश कुमार पढ़ता है. वह कक्षा चार का छात्र है. उसके कक्षा में गुरुवार को गणित की क्लास चल रही थी. शिक्षक अनंत कुमार पटेल बच्चों को पढ़ा रहे थे. तभी उन्होंने राकेश को खड़ा किया और उससे पहाड़ा सुनने लगे. राकेश जब 12 का पहाड़ा सुनाने लगा तो वह पहाड़ा सुनाने के दौरान अंक भूल गया, जिसके बाद शिक्षक अनंत कुमार पटेल बेहद ही नाराज हुए. आरोप है कि उन्होंने छात्र को अपशब्द भी कहा. इसके बाद डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी.

Noida News: बच्चे के जन्म लेते ही नवजात को दूसरे की छत पर रखकर चली गई मां, रोने की आवाज आई तो...

पिटाई से पीठ और हाथ में गंभीर चोट लग गई. इतना ही नहीं शिक्षक ने धमकी दिया कि यदि पिटाई की बात किसी से बताओगे तो दोबारा स्कूल में घुसने भी नहीं दिया जाएगा. हालांकि छात्र रोते-बिलखते अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. राकेश का पिता अपने बेटे को लेकर थाना पहुंचा. जहां से पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद छात्र को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

शिक्षक पर की जाएगी कार्रवाई
बीएससी प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकरण की जानकारी हुई है. मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई. यदि जांच के बाद पिटाई की बात सही साबित हुई तो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

UP News: अखिलेश यादव बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी बीजेपी, तो खाली हो जाएगा खुद का घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget