एक्सप्लोरर

BHU News: बीएचयू की परीक्षा में बीफ पर सवाल पूछने से भड़के छात्र, कुलपति से की यह मांग

UP News: छात्रों ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को ज्ञापन देकर जिम्मेदार शिक्षक, कोर्स कोऑर्डिनेटर और संबंधित अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है.

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बैचलर ऑफ वैकेशन के सेमेस्टर दो के प्रश्न पत्र में बीफ पर सवाल पूछे जाने के बाद छात्र भड़क गए. छात्रों ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को पत्र लिखकर जिम्मेदार शिक्षक, कोर्स कोऑर्डिनेटर और संबंधित अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि इस तरह के सवाल पूछना विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदनमोहन मालवीय के सपनों के खिलाफ है. उनका कहना है कि महामना हमेशा गोवंश के संरक्षण के लिए काम करते रहे. 

छात्र क्या आरोप लगा रहे हैं

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय हमेशा गौ हत्या के खिलाफ रहे. छात्रों का कहना है कि मालवीय जी गोवंश संरक्षण के लिए आजीवन काम करते रहे हैं. ऐसे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोवंश की पढ़ाई करना और बीफ पर सवाल पूछे जाना अनुचित है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दरअसल बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स में बीफ के वर्गीकरण को लेकर सवाल पूछा गया था. इसी सवाल पर छात्र भड़क गए हैं. आक्रोशित छात्र बुधवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे. इन छात्रों ने कुलपति की अनुपस्थिति में कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने बताया कि बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल) के दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र के प्रश्न में बीफ क्या है, इसका वर्गीकरण करने, बनाने की विधि पर सवाल पूछा गया था. उनका कहना था कि विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय सदैव गोहत्या के खिलाफ रहे. उन्होंने गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य किया. इसके बाद भी इस तरह का सवाल पूछा जाना महामना के सपनों को साकार करने की जगह अन्याय है. 

छात्रों की मांग क्या है

छात्रों ने ऐसे में कोर्स कोऑर्डिनेटर, पेपर बनाने वाले शिक्षक और अन्य जिम्मेदारों को बर्खास्त करने के साथ-साथ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे.

ये भी पढ़ें

Watch: PFI बैन पर भड़के सपा सांसद बर्क, कहा- 'पीएफआई पर पाबंदी तो RSS पर क्यों नहीं', किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget