एक्सप्लोरर

UK Temple Attack: ब्रिटेन में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले को लेकर सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, जानिए- क्या कहा?

UK Temple Attack: ब्रिटेन में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले को लेकर सपा सांसद एसटी हसन ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस हमले के लिए भारत से ही गए लोगों को जिम्मेदार ठहराया.

ST Hasan on UK Temple Attack: ब्रिटेन (Britain) में हिन्दू मंदिर (Hindu Temple) पर हुए हमले को लेकर सपा सांसद एसटी हसन (Dr ST Hasan) ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस हमले के लिए भारत से ही गए लोगों को जिम्मेदार ठहराया. एसटी हसन ने कहा कि इसके लिए भारत (Indian Politics) में हो रही नफरत की राजनीति जिम्मेदार है. ब्रिटेन में पिछले दिनों में हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाने की कई खबरें सामने आई हैं. वहां के कट्टरपंथी लगातार हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है जिस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने भी ब्रिटेन के सामने चिंता जाहिर की है. 

मंदिर पर हमले को लेकर सपा सांसद का विवादित बयान
ब्रिटेन में हो रहे हिन्दू मंदिरों पर हमले को लेकर सपा सांसद एसटी हसन ने भारत से ही गए लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये बहुत गलत हुआ. हमें विदेश में इस तरह नही रहना चाहिए. हिंदुस्तान तो प्यार, मोहब्बत और हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है. हालात कभी-कभी बिगड़ जाते हैं, वो भी राजनीति बिगाड़ती है इंसानों में नहीं बिगड़ते. ये सब कुछ राजनीति की वजह से होता है. हिन्दुस्तान की राजनीति इस समय गलत रास्ते पर जा रही है. वो विकास, बेरोजगारी की बात नहीं करती, बल्कि हिन्दू मुसलमान की बात करती है.

भारत के लोगों को लेकर कही ये बात

एसटी हसन ने कहा कि विदेश में जिन्होंने आपस में झगड़ा किया वो हिंदुस्तान से ही तो गए हैं. यह नेचुरल है कि उनका आइडियल हिंदुस्तान ही है. ये देश में हो रही नफरत की राजनीति का असर है. जहां-जहां हमारे देश के लोग रह रहे हैं वहां-वहां इसका असर हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद एसटी हसन ने इससे पहले यूपी में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच के फैसले पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले को लेकर सरकार की नीयत पर शक है. अगर सर्वे कराया जा रहा है तो सिर्फ मुस्लिम की वक्फ संपत्तियों का ही क्यों कराया जा रहा है? सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का सर्वे होना चाहिए. हिंदू मठ और मंदिरों का भी सर्वे होना चाहिए. 

Waqf Board Survey: वक्फ बोर्ड संपत्तियों के सर्वे के फैसले पर सियासत तेज, सपा सांसद एसटी हसन ने उठाए ये सवाल

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल हाल ही में इंग्लैंड के लीसेस्टर में जमकर बवाल हुआ था. यहां हिंदू मंदिरों से भगवा झंडा हटाया गया, जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. हिंदू और मुस्लिम समुदाय आपस में भिड़ गए. बताया गया कि हिंसा की वजह फर्जी खबरें थीं, जो तेजी से फैल गईं और लोग यहां इकट्ठा होने लगे. इसके बाद ऐसी ही कुछ घटनाएं देखने को मिलीं. फिलहाल ब्रिटेन के बर्मिंघम में हिंदू मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं विदेशमंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर ब्रिटेन के विदेश सचिव से बात की है. 

ये भी पढ़ें- 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget