एक्सप्लोरर

UP News: सपा महासचिव रमाशंकर राजभर का ओपी राजभर पर हमला, कहा- जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया

UP News: सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा है. उन्होंने राजभर को पलटू राम राजभर कहा और कहा कि अपने बेटे को एमएलसी बनाने के लिए वो ये कर रहे हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर (Ramashankar) ने ओमप्रकाश राजभर (Om Prajash Rajbhar) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की ओमप्रकाश राजभर अब पलटू राम राजभर हो गए हैं. सीएम योगी (CM Yogi) का बखान कर रहे हैं लेकिन याद करिए अभी चुनाव के समय सीएम योगी ने उन्हें ब्लैक मेलर कहा था. उन्होंने कहा कि राजभर अपने बेटे को एमएलसी (MLC) बनाना चाहते हैं, इसलिए उनका बखान करके पद हासिल करने की लालसा जागी है.

सपा नेता ने लगाया राजभर पर आरोप
सपा नेता रमाशंकर राजभर ने ओपी राजभर पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वो शोषित, पिछड़े, अल्पसंख्यक की बात करते-करते बीजेपी में जितने दलित और बैकवर्ड लीडर थे यहां तक कि केशव मौर्य को भी लोडर कहते थे. अब यह लोडर है या लीडर ये  उनको बताना पड़ेगा. इनका इतिहास रहा है जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. राजभर समाज को इकट्ठा किया तमाम मुंगेरीलाल के सपने दिखाकर और फिर राजभर समाज की थाली में ही छेद कर दिया. 

UP Politics: आजम खान और ओम प्रकाश राजभर के बेटे के बीच जमकर चले जुबानी तीर, जानिए क्या है वजह

बेटे को एमएलसी बनाने के लिए तारीफ

रमाशंकर ने कहा कि बीजेपी से गठबंधन हुआ, एक भी राजभर को टिकट नहीं दिए, केवल बाप-बेटा तक ही सब मामला सीमित रहा. बीजेपी की थाली में छेद किए तब अखिलेश बहुत अच्छे थे और बीजेपी बहुत बुरी थी. और अब अखिलेश यादव बुरे हो गए तो योगी अच्छे हो गए. जिनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है वह बोलकर ही चाहते हैं कि किसी तरह से मीडिया में बने रहे और उसका लाभ लेते रहे. केवल बेटा एमएलसी हो जाए इसके लिए किसी का भी गुणगान कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP PWD Transfer: यूपी में ट्रांसफर विवाद पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी, PWD विभाग के छह अधिकारी सस्पेंड 

 
 
वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget