एक्सप्लोरर

UP News: संतकबीरनगर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 5 जून को संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे. जिसे लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया.

UP Latest News: यूपी के संतकबीरनगर जिले के मगहर स्थित कबीर परिनिर्वाण स्थली पर 5 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आयेंगे जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों में सजग जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शासन के उच्चाधिकारी भी राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं. शासन के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी और एडीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार बुधवार को मगहर कबीर परिनिर्वाण स्थली पहुंचे और तैयारियों का जायज़ा लिया. 

मगहर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने स्वागत किया. स्वागत के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कबीर स्थली पर हो रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया एडीजे कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए मातहतों को चाक चौबंद सुरक्षा रखने का निर्देश दिया.

मीडिया से बातचीत करते हुए अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम लोग यहां आए और तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि 05 जून को राष्ट्रपति मगहर में आएंगे और विभिन्न विकास कार्य जो हो चुके हैं. उसके उद्घाटन के साथ कबीर अकादमी का उद्घाटन करेंगे. अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने मगहर को जो सौगात दी थी, उन्हीं का उद्घाटन करने और सूफी संत कबीर के दर्शन करने राष्ट्रपत आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मगहर की पहचान अब बड़े पर्यटन स्थल के रूप में होगी. मगहर कबीर स्थली के विकास में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के योगदान को देखते हुए मीडिया ने जब ये सवाल किया कि क्या इस स्थल पर उनकी याद में कोई प्रतिमा स्थापित करने की योजना है? इसके सवाल पर अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि ये नगरपंचायत के अधिकार क्षेत्र का मामला है, इसपर नगर पंचायत ही कोई फ़ैसला ले सकती है.

वहीं अपर मुख्य सचिव गृह के साथ दौरे पर आए एडीजे कानून व्यवस्था ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि उत्तरप्रदेश से अपराध खत्म हो रहे हैं, अपराधी आज जेलों में बंद हैं,. माफियाओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है. उन्होंने कहा कि नई सरकार में प्रदेश का माहौल सौहार्दपूर्ण बना है, मंदिरों मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर को लोग स्वेच्छा से स्कूलों में लगवा रहे हैं, सभी त्योहार सब लोग मिलजुल कर मना रहे हैं. एडीजे प्रशांत कुमार ने कहा कि महिला अपराधों में कमी आई है.

इसे भी पढ़ें:

Ayodhya News: राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से जारी, रात दिन पत्थरों को तराशने में जुटे कारीगर

UP By-Elections: यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर 23 जून को होंगे उपचुनाव, 26 जून को आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget