एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: अवैध निर्माण पर एमडीए की बड़ी कार्रवाई, दो बारात घर समेत करोड़ों की संपत्ति सील

Muzaffarnagar MDA Actoin: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जनपद में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत यहां पर दो अवैध बारातघर और एक इमारत को सील कर दिया गया.

Muzaffarnagar MDA Actoin: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) जनपद स्थित विकास प्राधिकरण (Development Authority) ने शुक्रवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत यहां पर दो अवैध बारातघर और एक इमारत को सील कर दिया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध निर्माण (Illegal Construction) पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एमडीए (MDA) ने ये बड़ी कार्रवाई की है. 

अवैध निर्माण पर एमडीए की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नेशनल हाईवे 58 पर स्थित गुप्ता रिसॉर्ट के द्वारा 3000 वर्ग मीटर में बनाए जा रहे अवैध बारात घर को सीलिंग करने की कार्रवाई की है तो वहीं चरथावल रोड स्थित मोहम्मद अहसान द्वारा भी 4000 वर्ग मीटर में एक अवैध बारात घर का निर्माण कराया जा रहा था. इन दोनों पर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की. इसके अलावा एक अन्य इमारत को भी एमडीए के द्वारा सील कर दिया गया. 

UP News: बीजेपी के प्रदेश संगठन में जल्द होगा बदलाव, दो प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित इन अहम पदों पर होगी नियुक्ति

दो बारातघर और एक इमारत सील
इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा जो अवैध निर्माण था उसमें सीलिंग की कार्रवाई की गई है. माननीय मुख्यमंत्री जी की जो मंशा है कि अवैध निर्माण नहीं होगा, जो भी अवैध निर्माण है उसको सील किया जाएगा या फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. उसी के अनुरूप मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भी लगातार एक्शन मोड में हैं. अवैध निर्माण पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. 

एमडीए के सचिव ने कहा कि अवैध निर्माण पर इस तरह की कार्रवाई प्राधिकरण के द्वारा समय-समय पर की जाती रहेगी. आज अभी तक 3 अवैध निर्माण की सीलिंग की गई है. इसके अलावा आगे कहीं भी अवैध निर्माण दिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: मैनपुरी से 2024 का लोकसभा चुनाव सकते हैं शिवपाल सिंह यादव, जानिए वजह

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget