एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घर से खाना लाने को मजबूर, प्रिंसिपल ने दी सफाई

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के धनीरामपुर ग्राम पंचायत के गांव में प्राथमिक स्कूल के बच्चों की मिड डे मील की थाली को ही गायब कर दिया गया है. यहां बच्चों की पढ़ाई तो शुरू हो गई लेकिन खाना नहीं दिया.

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) हर घर को शिक्षित करने के प्रयास में जुटी है लेकिन कानपुर देहात में हर दिन चौंका देने वाली तस्वीर सामने आ जाती है. कभी स्कूल में मासूम बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है तो कभी स्कूल की छत पर रखी पानी टंकी की सफाई कराई जाती है तो कहीं बच्चों से ही पेड़ों की कटाई कराई जाती है लेकिन इस बार तो बच्चों को मिलने वाली मिड डे मील (Mid DAy Meal) की थाली ही गायब कर दी गई. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घर से खाना लाने को मजबूर हो गए है. 

बच्चों को नहीं मिल रही मिड डे मील
ताजा मामला कानपुर देहात के धनीरामपुर ग्राम पंचायत के मजरा अमर सिंह का पुरवा गांव का है. जहां पर इस सत्र की शिक्षा तो शुरू हुई लेकिन शिक्षा के साथ बनने वाला मिड डे मील का भोजन अब तक एक बार भी नहीं बना है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपने घर से खाना लेकर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें मिड डे मील दी ही नहीं जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर जब विद्यालय की प्रिंसिपल भावना कुरील से बात की गई तो उन्होंने कहा यहां मिड डे मील के लिए बजट ही नहीं है और जब बजट नहीं है तो खाना कैसे बनेगा. 

स्कूल की प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

प्रिंसिपल साहिबा का जवाब तो जायज है. बिना पैसों के आखिर कौन सा काम हो सकता है. इसके बाद एबीपी गंगा की टीम ने गांव के प्रधान पति कप्तान सिंह से इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि पिछले साल मिड डे मील उन्होंने विद्यालय में बनवाया था, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं हो सका है जिसके चलते उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और जिम्मेदारी प्रिंसिपल पर ही डाल दी. स्कूल में बनने वाले मिड डे मील की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की है. उन्होंने कई बार टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत करने की बात कही. इसके साथ ही अब बीएसए और जिलाधिकारी से भी शिकायत करने को कहा है. 

Watch: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आ गया हाथी, अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर यूं कसा तंज

जानिए इस मामले पर क्या कहते हैं बीएसए

इस बारे में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को शासन के द्वारा मिड डे मील दिया जाता है और इसकी जिम्मेदारी अगर नहीं निभाई गई है तो इसकी जांच होगी. जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी क्योंकि ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है और जो भी नियमों के विरुद्ध जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय है. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की तैयारी, नहीं करनी होगी भागादौड़, एक कॉल पर आएगी एंबुलेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
UP News: गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
संभल में फिर चला बुलडोजर, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध मस्जिद जमींदोज, शिया बोर्ड ने जताई नाराजगी
संभल में फिर चला बुलडोजर, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध मस्जिद जमींदोज, शिया बोर्ड ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget