एक्सप्लोरर

प्रयागराज में एयर फोर्स के इंजीनियर की हत्या, सोते वक्त खिड़की से मारी गोली, पुलिस को ये शक

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में भारतीय वायुसेना के इंजीनियर की हत्या हो गई. इंजीनियर को अपराधियों ने सोते वक्त खिड़की से गोली मारी.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में इंडियन एयर फोर्स के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारे गए शख्स की पहचान चीफ वर्क इंजीनियर एसएन मिश्रा के तौर पर हुई है.  मिश्रा की हत्या उस वक्त हुई जब वह घर में सोए हुए थे. देर रात अज्ञात हमलावर ने बाहरी खिड़की से गोली मारी.

पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश में हत्या की गई है. यह घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके में स्थित कॉलोनी की है. हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है.  हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.

कंटीले तार काटता हुआ दिखाई दे रहा शख्स
घटना को लेकर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज अजय पाल शर्मा ने कहा कि मैं और डीसीपी सिटी मौके पर पहुंचे. मौके पर साक्ष्य संकलन हुआ है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 1 शख्स शामिल था और उसी ने गोली चलाई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चूंकि घटना एयरफोर्स परिसर की है तो ऐसे में वहां के सिक्योरिटी मानकों की भी जांच की जा रही है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी.

यूपी के इस जिले में बढ़ गईं जमीन की दरें, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

DCP अभिषेक भारती ने कहा, "आज, 29 मार्च को वायुसेना स्टेशन से एक सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरों की एक कॉलोनी जो वायुसेना स्टेशन के अंदर स्थित है, वहां एक इंजीनियर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सूचना पर उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. वायुसेना की बाउंड्री के आसपास लगे CCTV कैमरों का अवलोकन किया जा रहा है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं. एक फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति दीवार पर चढ़कर कंटीले तार काटता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा."
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget