एक्सप्लोरर

Bareilly Crime: दिल दहलाने वाली घटना, खनन माफियाओं ने किसान को ट्रैक्टर से कुचला, हुई मौत

मृतक के बेटे राजवीर ने बताया कि गांव के ही खनन माफिया मुखिया उर्फ नत्थू लाल ने उसके खेत पर कब्जा करके गेंहू की फसल बो दी है. आज जब वह अपने पिता के साथ खेत पर गया तो उसका खनन माफिया से विवाद हो गया.

Bareilly Crime: बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां के टांडा सिकंदरापुर गांव में एक किसान की खेत में ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई. आरोप है कि खनन माफियाओं ने किसान टाकन लाल को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

 खनन माफिया ने किया खेत पर कब्जा, बोई गेंहू की फसल
किसान टाकन लाल की उम्र 55 साल बताई जा रही है. किसान की मौत के बाद उसके घर और गांव में मातम पसरा हुआ है. घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक किसान की हत्या खनन माफियाओं ने की है. वहीं मृतक किसान के बेटे राजवीर का आरोप है कि गांव के ही खनन माफिया मुखिया उर्फ नत्थू लाल ने उसके खेत पर कब्जा करके गेंहू की फसल बो दी है. आज जब वह अपने पिता के साथ खेत पर गया तो उसका खनन माफिया मुखिया उर्फ नत्थू लाल से विवाद हो गया.

विवाद बढ़ने पर टाकन पर चढ़ाया ट्रैक्टर
 विवाद इतना बढ़ गया कि नत्थू लाल ने किसान टाकन लाल को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फरीदपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना से गांव वालों में जबरदस्त आक्रोश है.

आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया की थाना फरीदपुर के टांडा सिकंदरापुर में एक किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई है. इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget