एक्सप्लोरर

Ghazipur News: मानसून में इस बार मगई नदी नहीं मचाएगी तबाही, जिला प्रशासन ने पहले से ही की ये तैयारी

Ghazipur News: मानसून में हर साल गाजीपुर में तबाही मचाने वाली मगई नदी को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है. प्रशासन की ओर से इस नदी की सफाई करवाई गई है जिससे बाढ़ का खतरा खत्म हो गया.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) में हर साल मानसून में तबाही मचाने वाली मगई नदी (Magai River) को लेकर प्रशासन इस बार पहले से सतर्क हो गया है. यहां के मोहम्मदाबाद (Mohammadabad) में इस नदी की वजह से पिछले कई सालों से बरसाती सीजन (Raining Season) में किसानों की फसल तबाह हो जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि जिला प्रशासन ने समय रहते इस नदी की सफाई करवा दी है. इसके साथ ही इसकी गहराई को बढ़ाकर तटों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है. ये काम करीब 12 किलोमीटर तक पूरा भी हो चुका है.   

बाढ़ के पानी से बर्बाद हो जाती थी फसल

किसान के जीवनभर की कमाई उसकी फसल ही होती है लेकिन मगई नदी में आने वाली बाढ़ की वजह से हर साल किसानों की लाखों की फसल बर्बाद हो जाती थी. यहां पर मछली माफियाओं द्वारा नदी पर कब्जा कर लिए जाने की वजह से ये नदी किसानों की परेशानी का सबब बन गई थी. मछली माफिया ने जगह-जगह नदी पर जाल के माध्यम से बांध दिया था जिसकी वजह से नदी का पानी आगे नहीं बढ़ पाता था और बारिश के दिनों में बाढ़ आने से नदी का पानी यहां की सैकड़ों एकड़ की फसल में भर जाता था और फसल बर्बाद हो जाती थी. 

मानसून से पहले नदी की सफाई

पिछले साल तो इस नदी ने इस कदर कहर बरपाया के पूरे इलाके में ही रबी की बुआई तक नहीं हो पाई थी. इन्हीं सब से सबक लेते हुए इस बार जिला प्रशासन क्षेत्र पंचायत और मनरेगा के बजट से नदी की सफाई का काम शुरू किया. इसके लिए करीब ₹98 लाख का बजट भी आवंटित हुआ. नदी में पहले मछली माफियाओं के द्वारा लगाए गए जाल को हटा कर कब्जा मुक्त किया गया और अब नदी को पोकलेन के माध्यम से गहरा किया जा रहा है. साथ ही उसके तटों को चौड़ा और ऊंचा भी किया जा रहा है. 

Shamli Rain: मानसून की पहली बारिश में ही टापू बना शामली शहर, आधे घंटे की बरसात में हुआ बुरा हाल

इस बार खराब नहीं होगी किसानों की फसल
मुख्य विकास अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मोहमदाबाद और बाराचवर ब्लाक के अंतर्गत करीब 12 किलोमीटर नदी की सफाई की जा चुकी है शेष बचा हुआ काम आने वाले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान नदी के बीच में कई पुलिया ऐसी है जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और पानी के निकासी में अवरोध बना करती थी. उन पुलियों को भी जिला प्रशासन ने तुड़वा कर बाहर करवा दिया है. ऐसे में इस बार मोहम्मदाबाद के किसान जिला प्रशासन के इस काम से काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Akhilesh Yadav Birthday: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव को कहा 'बड़ा भाई', इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget