एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में 12 जगहों पर लगाए गए पैनिक बटन, हादसा होने पर सीधे कंट्रोल रूम से मिल सकेगी मदद

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में ट्रैफिक लाइट के साथ-साथ कैमरे और पैनिक बटन लगाये गये है. किसी भी दुर्घटना या हादसे के दौरान इस पैनिक बटन दबाते ही सीधे कंट्रोल रूम से मदद मिल सकेगी.

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) में शहर के 12 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट (Traffic Light) के साथ-साथ कैमरे और पैनिक बटन (Panic Button) लगाये गये हैं. ये पैनिक बटन दबाते ही सीधे कंट्रोल रूम (Control room) में बात हो सकेगी और सीधे मदद मिल पाएगी. इसकी कॉल नगर निगम में बने इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System ) पर जाती है वहां जो स्टाफ मौजूद होगा वो फौरन इस कॉल को रिसीव करेगा और आपसी समस्या का समाधान किया जाएगा. दुर्घटना की स्थिति में इस बटन को दबाते ही कंट्रोल रूम की मदद फौरन मौके पर पहुंच जाएगा. 

ट्रैफिक लाइट पर लगाए गए पैनिक बटन

फिरोजाबाद शहर के 12 चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट में कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं. जिनका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है. इमरजेंसी के हालात में अगर कोई इस पैनिक बटन को दबाता है तो इसकी कॉल सीधे नगर निगम में बने इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर जाएगी जहां मौजूद स्टाफ फौरन इस कॉल को रिसीव करेगा और आपकी समस्या का निदान करेगा. अगर आप किसी भी परेशानी फंसे हैं या कोई घटना घट जाती है या सड़क दुर्घटना की स्थिति में भी इस बटन को दबाने से आपके जल्द से जल्द मदद मिल पाएगी. वहां से कर्मचारी तुरंत आपके पास पहुंचेगा चाहे वह पुलिस विभाग का हो या स्वास्थ्य विभाग का हो या अन्य किसी विभाग का.

32 करोड़ रुपये की आई लागत

इस सिस्टम को लगाने में करीब 32 करोड़ रुपये की लागत आई है जिसका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है. यहां पर एक बड़ी सी स्क्रिन लगाई गई है. और चार कंप्यूटर टेबल है जहां 4 लोगों का स्टाफ कॉल रिसीव करने के लिए मौजूद होगा और कैमरे की रिकॉर्डिंग पर भी इनकी नजर होगी. ये सारा सिस्टम भोपाल मध्य प्रदेश स्थित टेक्नोसिस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाया गया है. इस कंपनी के इंजीनियर भी यहां मौजूद हैं जो इस कंट्रोल रूम को संभालते हैं. इसका सारा डाटा लखनऊ में बने सबसे बड़े 17 स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम रोजााना भेजा जाता है और वहां इसको सुरक्षित रखा जाता है.
Ballia News: बलिया में अगले दो महीने के लिए धारा 144 लागू, जुमे की नमाज समेत इन्हें मिलेगी छूट

सीधा कंट्रोल रूम से कनेक्ट करेगा पैनिक बटन
इस कंट्रोल रूम के इंचार्ज मोहम्मद रजा ने बताया कि हमने जो सिस्टम लगाया है ये भोपाल की कंपनी ने तैयार किया है. शहर में 12 जगहों पर पैनिक बटन कैमरे और ट्रैफिक लाइट के साथ लगा हुआ है. यहां लोग किसी भी परेशानी में इस बटन को दबाएं इसकी सीधी कॉल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम पर आएगी और उसे तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी. वहीं इस कंट्रोल रूम में एक ट्रैफिक इंचार्ज को नियुक्त किया जाएगा. इन कैमरों से मिलने वाली रिकॉर्डिंग के जरिए उनका चालन किया जाएगा. 

अतुल पांडे अधिशासी अभियंता नगर निगम ने बताया कि फिरोजाबाद स्मार्ट सिटी है और नगर निगम द्वारा इसे और स्मार्ट बनाने के लिए इसमें 13 चौराहों को हाईटेक किया गया है जिसमें 12 चौराहों पर काम कराया जा रहा है वहां ट्रैफिक लाइट, कैमरे और पोलो पर पैनिक बटन लगाए गए हैं.  इन पैनिक बटन से लोगों को मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget