एक्सप्लोरर

Etah News: गोदाम से कम राशन मिलने की शिकायत कर रहे थे डीलर, छापा मारने पर हुआ ये बड़ा खुलासा

Etah News: सांसद मुकेश राजपूत ने कहा, "ये सरकार अच्छे शासन और मुफ्त राशन के लिए दोबारा से सत्ता में आई है. मैं चाहूंगा कि गरीबों का जो निवाला है, वो गरीबो तक पहुंचे, कोई बीच में इधर-उधर न कर पाए."

Etah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिस फ्री राशन वितरण की योजना को दुबारा बीजेपी (BJP) की सरकार बनाने का श्रेय जा रहा है उसी योजना में एटा के राशन माफिया घोटाला करके गरीबों के मुंह का निवाला छीन रहे हैं. एटा जनपद के अलीगंज में कोटा डीलरों की गोदाम से ही कम राशन देने की शिकायतों पर फर्रुखाबाद (Farrukhabad) के सांसद मुकेश राजपूत (MP Mukesh Rajput) और एटा के बीजेपी जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने एक गोदाम पर अचानक छापा मार दिया तो राशन माफियाओं की हकीकत खुलकर सामने आ गई.

मामले में ये पता चला कि जब राशन को गोदाम से ही कोटा डीलरों को तौल में कम दिया जाता है तो वे कैसे उपभोक्ताओं को पूरा राशन दें. इस मामले में सांसद ने एटा डीएम अंकित कुमार अग्रवाल से कार्रवाई करने की मांग की है. सांसद मुकेश राजपूत अनुसार मौके पर गोदाम से कोटा डीलरों को ट्रैक्टर पर लादकर भेजा जा रहे गेंहू की बोरी में 50 किलो की जगह 44,45,42 किलो मिला, जबकि चावल की बोरी में 43,44,45,46 किलो मिला, हालांकि उनको ये 50 किलो करके दिया जाता है.

"अच्छे शासन और मुफ्त राशन की वजह से दोबारा सत्ता में आई बीजेपी"

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा, "ये सरकार अच्छे शासन और मुफ्त राशन के लिए दोबारा से सत्ता में आई है. मैं चाहूंगा कि गरीबों का जो निवाला है, वो गरीबो तक पहुंचे, कोई बीच में इधर-उधर न कर पाए. सांसद ने कहा कि यहां के गरीब लोगों को पूरा का पूरा राशन मिले ये हम लोग सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रयास ये हो रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से सीधे-सीधे राशन कोटेदार तक पहुंचेगा, ये गोदाम का सिस्टम ही बंद हो जाएगा, जहां ये गड़बड़ हो रही है."

डीएम ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के दिए निर्देश

वहीं एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने फोन पर बताया कि उन्होंने पिछले दिनों जनपद के राशन गोदामों का निरीक्षण किया था, जिसमें कुछ गोदामों की तोलने वाली मशीन खराब पाई गई थी, उन सबको 25 अप्रैल तक ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं. जिला अधिकारी ने बताया कि हर गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे पारदर्शिता से काम हो सके. उन्होंने कहा कि यदि किसी कोटा डीलर को गोदाम से तौल में कम राशन दिया जा रहा है तो वो उसकी शिकायत करें तो उनको पूरा राशन दिलवाया जाएगा और कम देने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.

कम राशन मिलने पर करें शिकायत: डीएम

उन्होंने कहा कि गोदाम से यदि राशन कम मिल रहा है तो इसका ये अर्थ नहीं कि कोटेदार को ये अधिकार मिल गया कि वो भी उपभोक्ताओं को कम राशन दे. उस कोटा डीलर को गोदाम से कम राशन देने वाले की शिकायत करनी चाहिए और शिकायत पर उसको पूरा राशन गोदाम से दिलवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोटेदार अपना ट्रैक्टर या ट्रक राशन लेने से पहले धर्म कांटा पर तुलवाए और राशन लेने के बाद भी यह काम करे, यदि कम निकल रहा है तो उसकी शिकायत करें

ये भी पढ़ें-

UP: दिल्ली में हुई पत्थरबाजी पर BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'मैं इसको पत्थर जिहाद का नाम दूंगा'

UP News: फर्रुखाबाद में सपा नेता के आलीशान बारात घर पर चला सरकारी बुलडोजर, ये रही वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: विकासनगर वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
विकासनगर: वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
Nainital News: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर HC में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब
नैनीताल: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget