एक्सप्लोरर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: अमृत महोत्सव पर पूर्वोत्तर रेलवे की अनूठी पहल, ट्रेन में लगाईं क्रांतिकारियों और महापुरुषों की तस्वीरें

UP News: आजादी की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव को लेकर रेलवे ने भी तैयारी की है. जिसके तहत ऐतिहासिक स्थलों के नाम से चलने वाली ट्रेनों में क्रांतिकारियों और महापुरुषों के चित्र लगाए हैं.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. रेलवे की ओर से भी इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं. पूर्वोत्‍तर रेलवे (Eastern Railway) ने भी ऐतिहासिक स्थलों के नाम से चलने वाली ट्रेनों में क्रांतिकारियों और महापुरुषों के चित्र लगाए हैं. ये चित्र लोगों को आकर्षित करने के साथ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भी कर रहे हैं. रेलवे की ये मुहिम सभी को पसंद भी आ रही है. 15 अगस्त के पहले पूर्वोत्‍तर रेलवे अपने कर्मचारियों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है.

अमृत महोत्सव के लिए रेलवे की तैयारी
देश को आजाद कराने में हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों आहुति दी है. इसी के परिणामस्वरूप हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ. क्रांतिकारियों के दिल में उठ रही देशभक्ति की ज्वाला के आगे उन्होंने न तो खुद की परवाह की और न ही अपने परिवार की चिंता. बस पराधीन भारत को किसी तरह से आजाद कराने के जज्बे से भरे ये क्रांतिकारी हंसते हुए सूली पर चढ़ गए. आजादी के 75वें वर्ष में हम सभी ऐसे क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने में योगदान दिया है.

ट्रेन में लगाई गईं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें
रेलवे की इस पहल की ट्रेन में सफर करने वाले यात्री भी खूब सराहना कर रहे हैं. बिहार के कटिहार के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने कहा कि ये बहुत ही अच्‍छा है. क्रांतिकारियों और महापुरुषों की याद दिलाती है. इससे देशभक्ति की भावना जागेगी. बिहार के मोतिहारी के रहने वाले शाहनवाज अख्तर ने कहा कि इससे लोग अपने देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों और पूर्वजों के बारे में भी जान सकेंगे. फोटो देखकर जो कम पढ़े लिखे हैं, वो भी इसे देखकर समझ सकेंगे. युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी. 

आजादी की लड़ाई की जानकारी
पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 18 से 23 जुलाई के बीच आईकॉनिक वीक का आयोजन किया गया. हमारा उद्देश्य है कि जो नई पीढ़ी है, उसे उनके बारे में बताया जा सके जिनकी कुर्बानी की वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं. इसी क्रम में चौरी-चौरा एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्‍सप्रेस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों के चित्र लगाए हैं.

सपा के बिखर रहे गठबंधन को मिला पल्लवी पटेल का सहारा, लोकसभा चुनाव के लिए किया बड़ा एलान

हर कोच में लगाया जाएगा तिरंगा
इसके साथ ही हर ट्रेन के कोच में तिरंगा लगा रहे हैं. लंबी दूरी की ट्रेन होने की वजह से क्रांतिकारियों के बारे में लोगों को जानने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही हर घर तिरंगा की मुहिम रेलवे की ओर से मना रहे हैं. 13 से 15 अगस्त को जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे, तो हर रेलकर्मी तिरंगा लहराएंगे. सभी से अपील है कि इस अपील के साथ जुड़े और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपना सर्टिफिकेट भी डाउनलोड करें.  

ये भी पढ़ें- 

वायरल वीडियो में Azam Khan के साथ दिखे जेल में बंद अजहर खान, DIG ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget