एक्सप्लोरर

Basti News: बिहार पुलिस की नाक में दम करने वाला वांटेड अपराधी बस्ती से गिरफ्तार, 4 साल से थी तलाश

Basti News: साल 2018 में बस्ती के रहने वाले तीन भाई कल्पनाथ चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी और अजीत चौधरी के खिलाफ बिहार पुलिस ने रेप और डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया था, तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी.

Basti Crime News: बिहार पुलिस (Bihar Police) की नाक में दम करने वाले शातिर अपराधी और वांटेड को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया, जिसे बिहार पुलिस अपने साथ ले गई. मामला साल 2018 से जुड़ा है, जब बिहार पुलिस ने डकैती और रेप के मामले में बस्ती के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. बिहार पुलिस पिछले 4 साल से इन तीनों अपराधियों की तलाश में थी, लेकिन 6 नवंबर को जब हाईकोर्ट ने एसपी नवादा को तलब किया तब आनन फानन में बिहार पुलिस बस्ती पहुंची और यूपी पुलिस के साथ मिलकर एक वांटेड अपराधी अजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. 

बिहार पुलिस को सालों से थी तलाश
दरअसल इस मामले की शुरुआत साल 2018 से हुई थी जब संत कुटीर आश्रम की साध्वी ने बस्ती जनपद के सेलरहा गांव के निवासी कल्पना चौधरी और उसके दो भाई गिरजा शंकर चौधरी व अजीत चौधरी के खिलाफ बिहार के नवादा जिले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था. उसके बाद से ही बिहार पुलिस इन तीनों अपराधियों को पकड़ना तो दूर छू तक नहीं पाई थी. 2021 में बिहार पुलिस ने बस्ती जनपद की पुलिस के साथ मिलकर तीनों वांटेड अपराधियों के घर की कुर्की भी कर दी, फिर भी नवादा कोर्ट में हाजिर होने के बजाय ये लोग लगातार फरार चल रहे थे.  

पिछले दिनों जब पटना हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया और नवादा जिले के एसपी को तलब किया तो एसपी ने अपनी छवि बचाने के लिए स्पेशल टीम गठित करके बस्ती भेजी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो वांटेड बदमाश अब भी फरार बताए जा रहे हैं. इस पूरे मामले बिहार से आई स्पेशल टीम में शामिल सुभाष और विनय ने मौखिक बातचीत में बताया कि पुलिस को तीनों आरोपियों की कई सालों से तलाश है. जब भी बिहार पुलिस यहां छापेमारी के लिए आती तो ये फरार हो जाते थे. लेकिन इस बार एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही दोनों आरपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का दावा- 'बूथ पर बीजेपी समर्थकों ने किया कब्जा, मुस्लिमों और सपा के वोटर और एजेंट को भगाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget