एक्सप्लोरर

Bareilly News: पत्नी के प्रेमी को धमकाने जा रहा पति गलत घर में घुसा, पड़ोसी परिवार पर किया जानलेवा हमला

Bareilly News: बरेली में महिला क्लर्क के परिवार पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आईटीबीपी के एएसआई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में शहर की सबसे सुरक्षित इलाके में स्थित कैंट के सिंचाई विभाग कॉलोनी में महिला क्लर्क (Clerk) के परिवार पर हुए जानलेवा हमले का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. 19 अगस्त की रात को उनके घर में घुसकर कुछ हमलावरों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया था, जिसमें परिवार के चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. यही नहीं इस हमले में महिला क्लर्क की एक उंगली भी कट गई थी. पुलिस (Police) ने इस मामले में आईटीबीपी के एएसआई समेत 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानिए क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग कॉलोनी में शनिवार देर रात आईटीबीपी में तैनात एएसआई दो अन्य साथियों के साथ सिंचाई विभाग में कार्यरत महिला लिपिक के घर में घुस गया. जिसके बाद उसने महिला कर्मचारी, उनके पति, बेटे और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया, हमलावर ने महिला की एक उंगली भी काट ली. इस दौरान शोर-शराबा सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने आईटीबीपी के एएसआई को पकड़कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साथ वारदात में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी बताए. जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

Azam Khan News: आजम खान पर नया केस दर्ज होने के बाद तेज हुई सियासत, अब आर-पार की लड़ाई में जुटी समाजवादी पार्टी

 गलत घर में घुस गया था आरोपी

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी एएसआई विजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी संतोष के सिंचाई विभाग कॉलोनी में रहने वाले दिवाकर नाम के शख्स के साथ प्रेम संबंध थे, इसलिए वो दिवाकर के घर पर उसे धमकाने गया था. लेकिन गलती से वो दिवाकर के घर में घुसने के बजाय उसके पड़ोसी के घर में घुस में गया. लेकिन जब उसे पता लगा कि वो गलत घर में घुसा है तो वहां से जान बचाकर भागने की वजह से उससे ये घटना हो गई. पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. 

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों विजय कुमार, प्रताप और कमल जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस को दो तमंचे और चार कारतूस और एक धारदार बांका भी बरामद हुआ है. 

ये भी पढें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget