एक्सप्लोरर

Banda News: सांप ने काटा तो आया गुस्सा, शख्स ने कच्चा चबाया, जब डॉक्टरों को पता चला तो...

Banda News: यूपी के बांदा में एक शख्स को सांप ने काट लिया तो आक्रोश में आकर इस शख्स ने सांप को मारकर खा लिया.

Banda News: यूपी के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया तो उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. आक्रोश में आकर इस शख्स ने सांप को मारकर खा लिया. ये बात जब उसके घरवालों को पता चली तो वो भी भौचक्के रह गए. जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी. 

सांप ने काटा तो सांप को ही खा गया
ये पूरा मामला यहां के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का है. जहां के रहने वाले अधेड़ उम्र के शख्स माता बदल सिंह रविवार को अपने घर पर बैठा था, तभी अचानक घर से निकले एक सांप ने उसे काट लिया. इस बात को माता बदल को पता नहीं क्या सूझा और उसे इतना गुस्सा आ गया कि पहले तो उसे सांप को मार दिया और वो उसे खा गया. ये बात गांव में जिसे भी पता चली वो सन्न रह गया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया, जहां सांप खाने की बात सुनकर डॉक्टरों के हाथ पांव फूल गए. 

अस्पताल ले जाने पर ऐसी थी उसकी हालत

डॉक्टरों ने माता बदल को तत्काल जिला अस्तपाल में रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया तो वो सामान्य निकला. जिसके बाद उस प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. माता बदल के बेटे ने बताया कि सांप ने उसके हाथ में काट लिया था. इस बात पर उसे इतना गुस्सा गया कि उसने सांप को मार दिया और उसे कच्चा चबा गया. सांप को खाने के बाद भी वो काफी सामान्य दिखाई दे रहा था, डॉक्टरी परीक्षण में भी परेशानी वाली कोई बात सामने नहीं आई है.   

प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी
इस मामले पर जिला अस्पताल के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र से माता बदल नाम के शख्स को लाया गया था. परिजनों ने बताया कि उसने सांप के काटने के बाद उसे खा लिया है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य थी और वो पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहा था. जिसके बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई. 

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Row: बस्ती में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, डीएम समेत तमाम आलाधिकारियों ने संभाली कमान

Agnipath Row: अलीगढ़ में पुलिस के फ्लैग मार्च के साथ दिखाई दिए बुलडोजर, जानिए- एसपी ग्रामीण ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget