एक्सप्लोरर

UP Politics: भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा विधायक प्रदीप यादव का हल्लाबोल, जिला प्रशासन पर लगाया ये गंभीर आरोप

Auraiya News: दिबियापर से सपा विधायक प्रदीप यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों तहसील में हो रही अवैध वसूली देखनी चाहिए.

Auraiya News: यूपी में नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सपा विधायक (SP MLA) भी अब मैदान में उतर कर जनता के बीच जाने लगे है. जिस तरीके से सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साध रहे हैं, उसके बाद सपा विधायकों ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. दिबियापुर विधानसभा (Dibiyapur Assembly) के सपा विधायक प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) ने जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को देखना चाहिए कि कैसे तहसील में अवैध वसूली हो रही है. 
 
सपा विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सपा विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि जिला प्रशासन गूंगा और बहरा हो चुका है. कई दिनों से तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं की मांग ना होने पर हड़ताल कर कलम बंद किए हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन इनकी मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कुछ दिन पहले तहसील में एक लेखपाल को पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन किया गया. उसी तरह अधिकारियों को देखना चाहिए कि तहसील में किस तरीक से अवैध वसूली हो रही है और विरासत के मामलों में बिना रुपये के काम नही हो रहा है. 
 
नगर निकाय चुनाव को लेकर एक्शन में सपा
यूपी में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर विपक्ष के विधायक अब जनता के बीच उनकी समस्याओं को उठाने के लिए मैदान में उतर चुके है. भले ही प्रदेश में सपा की सरकार न बनी हो लेकिन औरैया जिले में सपा का दबदबा इस बार भी बरकरार रहा क्योंकि 3 विधानसभा सीटों में से 2 सीट सपा के हाथ आई है तो एक बीजेपी को मिली, यही वजह है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा कोई चूक नही करना चाहती और सपा के विधायक अब लोगों की आवाज बनते नज़र आ रहे है. 
 
लोगों के मुद्दे उठाते दिखाई दे रही है सपा
सपा विधायक प्रदीप यादव जहां दो दिन पहले सैकड़ों की सख्या में किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले थे तो वही अब उन्होंने जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. पिछले कई दिनों से तहसील में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को रोकने की कवायद में अधिवक्ता अपनी कई मांगों को लेकर कलम बंद कर हड़ताल किए हुए है और जिला प्रशासन उनकी मांगों सुनवाई करता नहीं दिख रहा. 
UP Politics: Azam Khan के बेटे और Mayawati के भतीजे में Twitter वॉर, इन तस्वीरों पर जमकर चले आरोपों के तीर  

मीडिया से बात करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि जिला प्रशासन गूंगा बहरा हो चुका है. अधिवक्ताओं के मांग पत्र में ऐसी कोई भी मांग नहीं है जो सही न हो.  पत्र में लिखा है कि विरासत के मामले है जिसमें सरकार के निर्देश है कि अगर विवाद कोई नहीं है तो विरासत मामले 15 दिन के भीतर चढ़ा देने चाहिए. जमीन के कई मामले ऐसे है जो ये लोग दो दो महीनों तक चढ़ाते नहीं है और ये सब मांगे जायज है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget