एक्सप्लोरर

'हम नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते थे, अब वो...' अखिलेश यादव का बिहार सीएम पर बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. सपा चीफ ने कहा है कि हम तो उनको पीएम बनाना चाहते थे.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के साथ गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष किया. कन्नौज सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार (Bihar News) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री (Bihar CM) बनाने का कोई इरादा नहीं है.

यादव ने दावा किया, 'वे (भाजपा) नीतीश कुमार के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे, लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे. भाजपा उन्हें ‘रिटायर’ होने के लिए मजबूर करेगी.'

सत्तारूढ़ भाजपा और उसके वैचारिक रुख पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा, 'मैं केवल एक ही बात जानता हूं- सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है, वही सच्चा सनातन मार्ग है. जो लोग अन्याय करते हैं, भेदभाव करते हैं और बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे खुद को सनातनी नहीं कह सकते.'

अमेरिका से हो रहे इस समझौते के बीच राकेश टिकैत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी बड़ी मांग

सीएम योगी पर भी बोला जुबानी हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'आज की राजनीति में सिर्फ ‘भगवा वस्त्र’ पहनने से कोई ‘बाबा’ या योगी नहीं बन जाता. असली पहचान विचार और आचरण से होती है.'

यादव ने भाजपा पर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'वे बुनियादी समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहते. लेकिन लोग इंतजार कर रहे हैं- उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव ऐसा होगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget