एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर जफर इस्लाम ने उठाए सवाल, कहा- वो पूर्व सीएम हैं उन्हें तो...

UP Politics: बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर निशाना साधा और कहा कि हर चीज का एक प्रोटोकॉल होता है. वो पूर्व सीएम रहे हैं उन्हें जानकारी है.

UP Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम (Zafar Islam) मुरादाबाद (Moradabad) पहुंचे जहां उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पैदल मार्च को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा. जफर इस्लाम ने कहा कि मार्च करने का सभी को अधिकार है लेकिन मार्च करने का जो तरीका होता है वो बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मार्च करने के लिए परमिशन की जरुरत होती है. परमिशन पहले से नहीं थी, इजाजत लेने के बाद आप मार्च कीजिए, ऐसा नहीं होनी चाहिए कि असेंबली के सामने अचानक भीड़ लगाकर मार्च करना शुरू कर दें. 

अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर उठाए ये सवाल

दरअसल यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सपा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पैदल मार्च किया था जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बीच में हो रोक लिया. जिसके बाद सपा अध्यक्ष, विधायकों के साथ सड़क पर ही बैठ गए थे. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल देखने को मिला. अखिलेश यादव के इस पैदल मार्च पर सवाल उठाते हुए बीजेपी नेता जफर इस्लाम ने कहा कि "एक प्रोटोकॉल होता है वो पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं उन्हें जानकारी है लेकिन यदि आप कानून का पालन नहीं करेंगे तो जाहिर है कि पुलिस आपको रोकेगी. मार्च करना है तो पहले परमिशन लीजिए उसके बाद आपका मार्च कीजिए." 

UP Politics: सीएम योगी से देर रात मिले ओम प्रकाश राजभर, बेटे अरविंद राजभर भी रहे मौजूद, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मदरसों के सर्वे पर कही ये बात

वहीं दूसरी तरफ जफर इस्लाम ने यूपी में मदरसों के सर्वे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सर्वे होना जरूरी था. सर्वे होना भी चाहिए ताकि मदरसों के बारे में सारी जानकारी रहे और जो अवैध तरीके से मदरसे चल रहे हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं है वो बंद होने चाहिए और जो वैध तरीके से मदरसे चल रहे हैं उसमें आधुनिक शिक्षा भी दी जाए इसका प्रावधान भी होना चाहिए. जहां तक बात वक़्फ़ की संपत्ति का है तो जिसको इसका ज़िम्मेदार बनाया जाता है वही लोग उसमें घपला करते हैं इसीलिए इसका सर्वे होना भी बहुत जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: देर रात सीएम योगी से क्यों हुई मुलाकात? ओम प्रकाश राजभर का खुलासा, बताया- इस मुद्दे पर बनी सहमति

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget