एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ में गरजे सीएम योगी, चेतावनी देते हुए कहा- 'अब सांस लेने के लिए...'

UP Nagar Nikay Chunav: योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं.''

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के गृह जिले मऊ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, ''जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं.'' अंसारी को 2007 के गैंगस्टर एक्ट एक मामले में पिछले सप्ताह 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल में लाए जाने से पहले एक बार व्हीलचेयर पर घूमते हुए देखा गया था.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''ये वही जनपद है जहां रामलीला का आयोजन नहीं हो पाता था. यह वही जनपद है जहां बारी-बारी से सपा और बसपा इन पेशेवर अपराधियों और माफिया को अपने सानिध्य में लेकर अराजकता फैलाने की छूट देते थे. लेकिन आज जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो ''जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर ले जाने वालों को ही व्हीलचेयर पर पहुंचाने का काम कर दिया गया है.''

योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा
इससे पहले आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में कहा कि 2017 से पहले सत्ता की बागडोर संभाल रहे लोगों ने सिर्फ दोहन किया, युवाओं के हाथों में कलम के की जगह कुछ लोगों ने कट्टा थमाया. उन्होंने कहा, लेकिन आज ''समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे (तमंचे) से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं. हम अपने युवाओं को तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''दुनिया में एक वक्त आजगमढ़ को उसके ओज और तेज के जाना जाता था. मगर 2017 पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन किया. हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया.''

Watch: BJP सांसद मेनका गांधी ने दी स्कूलों में कुरान पढ़ाने की सलाह, कहा- 'पैगंबर मोहम्मद साहब थे शाकाहारी'

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, ''पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे, आज अगर वह सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे. आजगमढ़ पूरी तरह बदल चुका है.'' इससे पहले संतकबीर नगर में आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रदेश के तमाम नगरों को 'स्‍मार्ट और सुरक्षित' बनाने के लिए नगर निकायों में 'अच्‍छे लोगों' का चुना जाना जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्‍याशियों के जीतने से 'डबल इंजन' की सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ेगा और विकास पांच गुनी रफ्तार से हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget