एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: पीलीभीत में सपा के तीन उम्मीदवारों ने दर्ज कराया नामांकन, किया ये दावा

UP Nikay Chunav Nomination : सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया बीजेपी घबरा गई है. जनता का स्थानीय स्तर पर जनाधार सपा के साथ है. आरोप लगाया कि बीजेपी छल कपट से चुनाव जीतना चाहती है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : पीलीभीत ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में स्थित नामांकन कक्ष में शुक्रवार को नगर पालिका पीलीभीत (Pilibhit) की सपा उम्मीदवार नसरीन अंसारी (Nasrin Ansari) सहित नगर पंचायत न्यूरिया से सपा उम्मीदवार शाजिया बेगम (Sajiya Begum) और जहानाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एजाज अहमद (Ejaj Ahmed) ने सपा जिलाध्यक्ष व संगठन के साथ पहुंचकर नामांकन कराया.

उम्मीदवारों ने स्थानीय निकाय सरकार बनाने की बात कहते हुए अपनी निकाय की स्थिति को सुधार कर जनता को स्थानीय मुद्दों पर खरा उतरने का दावा पेश किया. दूसरी ओर न्यूरिया नगर पंचायत से आरएलडी के उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन हिलाल अहमद (Hilal Ahmed) ने नामांकन दर्ज कराते हुए सपा के उम्मीदवार को हराने की बात कही.

शहर में करेंगे विकास कार्य
सपा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नसरीन अंसारी के पति नफीस ने बताया कि महिलाओं के लिए बहुत से काम करने का काम करेंगी. शहर का व्यापारी वर्ग बहुत नाराज है. इसको लेकर सफाई, प्रकाश और रोड की व्यवस्था में सुधार कर पीलीभीत को सुधार करने का काम करेंगी.

"बीजेपी के पास उम्मीदवार ही नहीं" 
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया बीजेपी घबरा गई है. जनता का स्थानीय स्तर पर जनाधार सपा के साथ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी छल कपट से चुनाव जीतना चाहती है. इनके पास कोई प्रत्याशी ही नहीं है. अभी बीते दिनों बरखेड़ा नगर पंचायत से बीजेपी के एक दावेदार जिला मीडिया प्रभारी लाखों की शराब के साथ पकड़े गए तो उसके पास अपने उम्मीदवार नहीं हैं. यहां क्रय विक्रय जैसे चुनाव में हाथापाई और मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि यहां के राज्यमंत्री के पूरे परिवार को डेलीगेट के नाम दर्ज करवा कर जीत हासिल करवाई गई, जिनका एक भाई ब्लाक प्रमुख भी है. परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी के मंत्री ही परिवारवार फैला रहे हैं. बीजेपी की गुटबाजी का फायदा समाजवादी पार्टी को जरूर मिलेगा.

डिग्री कॉलेज खुलवाएंगी शाजिया बेगम
नगर पंचायत न्यूरिया से उम्मीदवार शाजिया बेगम ने बताया कि मैं जीतने के बाद वहां एक डिग्री कॉलेज बनाने का काम करूंगी. जो लोग गुजरात या अन्य जगहों पर रोजगार की तलाश में जाते हैं, उन्हें यहीं पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके, इसी को लेकर काम करेंगी. उन्होंने कहा कि मेरा सपना था कि जब भी मुलायम सिंह यादव आते थे तो हमलोग उनके हेलीकॉप्टर को ही देखने आया करते थे. लेकिन, उनकी पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया कि चेयरमैन बनकर जनता के बीच सेवा करने का काम करेंगी. 

"सपा उम्मीदवार को हराएंगे हिलाल अहमद"
रालोद से दावेदार हिलाल अहमद ने बताया कि हम अपने नेता की मजबूती व व्यक्तिगत मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम विकास, गरीबों और किसाओं की हमदर्दी के लिए लड़ेंगे. जयंत चैधरी जैसे नेता के नेतृत्व में जनता हित का काम करने का काम करेंगे. चुनाव में सपा के उम्मीदवार को हराकर आरएलडी जीत हाशिल करेगी.

यह भी पढ़ें :Ayodhya: अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget