एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav: पश्चिम की सीटों को लेकर बीजेपी ने शुरू कर दी बैठकें, जीत के लिए बनाया गया यह प्लान

Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनाव कराने की अनुमति मिलने के बाद किसी भी समय तारीख का एलान हो सकता है.

UP Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से निकाय चुनाव (Nikay Chunav) को हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी (BJP) ने पश्चिम प्लान पर फिर से फोकस कर दिया है. क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया (Satyendra Sisodia) ने अपनी टीम के साथ पश्चिम प्लान पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. पश्चिम के चार नगर निगम, 58 नगरपालिका और 88 नगर पंचायत पर जीत का परचम फहराने पर मंथन हुआ.

निकाय चुनाव की तारीख का कभी भी एलान हो सकता है, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी ने पश्चिम की सीटों पर भगवा फहराने की तैयारी कर ली है. इसको लेकर बीजेपी ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है. क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेरठ के पश्चिमी कार्यालय में पश्चिम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ जीत के गणित पर मंथन किया. पश्चिम के कई जिलों के विधायक, एमएलसी, प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव पर मंथन किया. गांव-गांव, गली-गली कार्यकर्ता को भेजने और बीजेपी की नीतियां पहुंचाने पर खास फोकस रहा. 

सतेंद्र सिसोदिया ने रालोद को बनाया निशाना
इस दौरान सतेंद्र सिसोदिया ने रालोद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने यह साफ कर दिया कि रालोद चौधरी चरण सिंह की विचारधारा वाली नहीं है. अब यह मौकापरस्त के साथ है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव को हरी झंडी दे दी है. इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह एलान कि अब 27 फीसदी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव प्रदेश में कराए जाएंगे. जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी चुनाव में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं, चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले सपा एकबार फिर हमलावर हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाए हैं कि दल के नाम देखकर प्रधा नों पर मुकदमे कराए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद को सजा के बाद केशव प्रसाद मौर्य गदगद, कहा- 'कोई अपराधी कानून से बड़ा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget