एक्सप्लोरर

Shamli News: साले की बारात में डेढ़ लाख का हार ले जा रहे जीजा की लूट के बाद गला काटकर हत्या, हड़कंप

Shamli News: यूपी के शामली में दीनदहाड़े अपने साले की शादी में पैसों का हार लेकर जा रहे जीजा के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी है.

शामली में रिश्तेदारी में साले के यहां नोटों का हार लेकर जा रहे बाइक सवार युवक के साथ हमलावरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया जिसका विरोध करने पर उसे चाकुओं से गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी गई. 

इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये का हार और बाइक लूटकर फरार हो गए. घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.

पूरे मामले पर एक नजर 

दरअसल आपको बता दें कि यह वारदात जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र की है. यहां के गांव खुरगान निवासी इमलाक की गुरुवार को बारात जानी है. शादी समारोह को लेकर उसका रिश्ते का जीजा शाहनवाज (28) निवासी झारागढ़ी थाना गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा अपनी पत्नी महफरीन के साथ गुरुवार सुबह दस बजे बाइक द्वारा कैराना से नोटों का हार लेकर जा रहा था.

 जब वह खुरगान मार्ग से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया. इसके बाद उससे नोटों का हार लूटने लगे, जिसके विरोध करने पर उस पर चाकू से वार किए गए और गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये के नोटों का हार और बाइक लूटकर फरार हो गए. 

सूचना के बाद मौके पर पहंची पुलिस

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. एएसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीएचसी में परिजनों से जानकारी हासिल की. बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है.

 घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई. एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के गले और सीने पर चाकू से वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतक की पत्नी अभी अधिक कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. लूट के बारे में जानकारी की जा रही है. घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget