एक्सप्लोरर

UP Flood News: मानसून शुरू होते ही नदियों का बढ़ा जलस्तर, 42 जिलों को बाढ़ से बचाने के लिए NDRF ने संभाली कमान

UP News: मानसून के शुरू होते ही कई नदियों का जलस्तर बढ़ते जा रहा है. जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. वहीं कई जिलों में इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

UP Flood News: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बाद उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए वाराणसी स्थित एनडीआरफ की 11 बटालियन ने 42 जिलों को बाढ़ से बचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर बारिश और आपदा के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में बाढ़ राहत एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है. 

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जलस्तर बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए सभी जिला प्रशासन जैसे वाराणसी, गोरखपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों को समन्वय बनाते हुए बचाव और राहत उपकरणों के साथ टीमों को तैनात करने के लिए कहा गया है. ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य के लिए अलग-अलग विभागों के साथ एनडीआरएफ भी पूरी तरह मुस्तैद है.इससे पहले भी वाराणसी स्थित 11 बटालियन एनडीआरएफ ने आसपास के जनपद ही नहीं बल्कि तुर्की में आए भूकंप में भी राहत बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई थी.

एनडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य के यह तैयारी
वाराणसी सहित 42 जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पहले से ही चिन्हित किया जा चुका है. जिसको लेकर प्रीपोजिशन को के साथ एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद है. वाराणसी में भी एनडीआरएफ की दो टीम रेस्क्यू बोट, डिप ड्राइवर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वाटर एंबुलेंस पैरामेडिकल की टीम सभी उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्र के लिए तैयार है.

बीते वर्षों की बात कर ले तो गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती क्षेत्रों को रेस्क्यू करने से लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को दूसरे जगह पर सकुशल पहुंचने के लिए एनडीआरएफ की टीम तत्पर रही थी. ऐसे में इस बार भी आशंका जताई जा रही है कि जुलाई महीने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती क्षेत्र के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: North Eastern Railway: एनईआर ने 18 रेलवे पुलों पर लगाए वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम, खतरे के बीच SMS से मिलेगी जानकारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget