एक्सप्लोरर

UP MLC Elections Result: EVM के बहाने भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, BJP की जीत की वजह भी बताई

UP MLC Elections: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ''जनता ने मतपत्र से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार कर विपक्ष से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का अवसर भी छीन लिया है.''

UP MLC Elections Result 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्‍नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर हुए चुनाव में से चार पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने निर्वाचित सदस्‍यों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने मतपत्र से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार दिया है और उनसे (विपक्ष से) हार का ठीकरा ईवीएम (EVM) पर फोड़ने का अवसर भी छीन लिया है.

बीजेपी के प्रदेश मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार चौधरी ने शिक्षक, स्नातक विधान परिषद सीट चुनाव में विजयी हुए बीजेपी प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए जिनमें से बीजेपी को चार सीटें मिली हैं जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. यह चुनाव मत पत्रों के जरिये हुआ है.

जनता ने मतपत्र से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार दिया- चौधरी
चौधरी ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका-साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तथा बीजेपी की विचारधारा की जीत है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के विभाजनकारी षड़यंत्रों को नकार कर बीजेपी की अंत्योदय नीति पर एक बार फिर विजय की मुहर लगी है. राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना चौधरी ने कहा कि विपक्ष द्वारा अनर्गल बयानबाजी और हताशा यह बता रहे हैं कि उनकी राजनीतिक जमीन दरक चुकी है. उन्होंने कहा कि ''जनता ने मतपत्र से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार कर विपक्ष से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का अवसर भी छीन लिया है.''

UP MLC Elections Result: अखिलेश यादव ने फिर चखा करारी हार का स्वाद, पांचों सीटों पर हारी समाजवादी पार्टी

अखिलेश ने लगाया ये आरोप
इससे पहले हरदोई के हरपालपुर में एक निजी कार्यक्रम में शुक्रवार को पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की जीत पर कहा था कि ''बीजेपी बेईमानी कर ले और बेईमानी के लिए एक दूसरे को बधाई दे, यह कोई पहला चुनाव उत्तर प्रदेश नहीं देख रहा है, इससे पहले भी आपने चुनाव देखा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget