एक्सप्लोरर

UP MLC Election: यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला, इन दिग्गजों ने किया नामांकन

UP MLC Election 2023: यूपी एमएलसी चुनावों में नामाकंन का दौर जारी है. दोनों सीटों पर सपा उम्मीदवारों ने पर्चा भरा तो वहीं शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी के वेणु रंजन भदौरिया ने नामांकम दाखिल किया.

UP MLC Election 2023: यूपी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों (MLC Election) के लिए नामांकन का दौर जारी है. आज कानपुर (Kanpur) के मंडलायुक्त कार्यालय में बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) समेत कई निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन कराने पहुंचे. सबसे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से ताल ठोक रहे डॉ कमलेश यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने ताल ठोंकते हुए इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो एमएलसी बनने के बाद बेरोजगारी की तमाम समस्याओं को सुलझाने का काम करेंगे. 

दूसरी तरफ शिक्षक एमएलसी पद पर सपा प्रत्याशी प्रियंका यादव भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है. मजदूरों से भी बदतर इन हालात में शिक्षक काम करने को मजबूर हैं. ऐसे में शिक्षकों की स्थिति दुरुस्त की जाए इस पर उनका फोकस है और इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव में जा रही हैं.  

बीजेपी में भितरघात का खतरा

शिक्षक एमएलसी सीट को लेकर बीजेपी में भितरघात देखने को मिल रहा है. यहां पार्टी ने उन्नाव के वेणु रंजन भदौरिया को शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी बनाया है लेकिन प्रत्याशी बनाए जाने से एक दिन पहले ही 40 सालों से बीजेपी की राजनीति करने वाले डॉ. दिवाकर मिश्रा ने नामांकन करके सबको चौंका दिया. इस बीच वेणु भदौरिया भी आज अपने समर्थकों के साथ नामाकंन दाखिल करने पहुंचे. इस मौके पर भदौरिया ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने अब तक शिक्षकों के हित में कई फैसले लिए हैं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको फिलहाल दी है वो उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और जीत दर्ज करेंगे.

सपा को मिल सकता है फायदा 

वेणु रंजन से जब डॉ. दिवाकर मिश्रा को लेकर सवाल किया कि उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने पर अलग से नामांकन किया है तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया है और उन जैसे युवा उम्मीदवार को वरिष्ठ और बुजुर्ग सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है. ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि डॉ. दिवाकर मिश्रा नामांकन में मौजूद नहीं है, लेकिन उनका आशीर्वाद उनके साथ है. ये बात अलग है कि दिवाकर मिश्रा सीधे दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गए. ऐसे में ये मामला सपा के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. हालांकि सपा इसे बीजेपी का अंदरुनी मामला बता रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Election: यूपी विधान परिषद की 5 सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने तैयार किया मास्टर प्लान, जानें क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget