एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2023: यूपी में बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों का किया एलान, जानें- किसे मिला मौका

BJP ने UP MLC Chunav 2023 के लिए पांच प्रत्याशियों का एलान कर दिया है.इस चुनाव के लिए 12 जनवरी तक नामांकन होगा वहीं 30 जनवरी को वोटिंग और 2 फरवरी को मतगणना होगी.

UP MLC Election 2023: उत्तर प्रदेश में आगामी विधान परिषद (MLC Election) के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. बीजेपी ने स्नातक खंड के विधान परिषद चुनाव के लिए लंबी दौर की वार्ता और मंथन के बाद इन प्रत्याशियों का एलान किया. हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है. 

BJP ने MLC चुनाव में बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से जय पाल सिंह व्यस्त, कानपुर -उन्नाव से  अरुण पाठक, गोरखपुर- फैजाबाद से देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर उन्नाव शिक्षक क्षेत्र से वेणु रंजन भदौरिया और झांसी- प्रयागराज क्षेत्र से डॉ बाबू लाल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है.

UP Board Exam Date: 16 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकल पर होगी नकेल

ये कर चुके हैं नामांकन
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव में सोमवार को केन्‍द्रीय नेतृत्‍व के नाम घोषित करने के पहले ही बीजेपी के सिटिंग एमएलसी देवेन्‍द्र प्रताप सिंह ने दो सेटों में पर्चा दाखिल कर सभी को हैरत में डाल दिया था. देवेन्‍द्र प्रताप सिंह ने दावा किया था कि नेतृत्‍व के मजबूती से काम करने के निर्देश पर ही उन्‍होंने पर्चा दाखिल किया है. हालांकि भाजपा प्रत्याशी के रूप उनके होर्डिंग्‍स से शहर पटा हुआ है. उन्होंने कहा कि सपा का जमाना चला गया. वे आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग हैं. वे लोग लड़ाई से बाहर हैं.

दीगर है कि एमएलसी चुनाव के लिए पांच जनवरी से 12 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न ने 11:00 बजे से दोपहर तीन बजे तक कमिश्नर न्यायालय में नामांकन किया जा सकेगा. इसके बाद 16 जनवरी तक नाम वापस लेने का समय रहेगा. 30 जनवरी को मतदान और 2 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि 12 फरवरी को पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

जिन सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा हैं, उनमें गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरूण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget