एक्सप्लोरर

BJP के पूर्व सासंद ने राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बोले- उनको शशि थरूर से....

Meerut News: कांग्रेस सासंद शशि थरूर की तरफ से पीएम मोदी की तारीफ किए जाने के बाद सियासत तेजी से गरमाने लगी हैं.इसी बीच मेरठ से पूर्व लोकसभा सासंद ने राहुल को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Meerut News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ कर डाली और ये तारीफ राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. पीएम मोदी की तारीफ को लेकर मेरठ से पूर्व लोकसभा सांसद रहे राजेन्द्र अग्रवाल ने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कह डाली है. उन्होंने इमरजेंसी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और इमरजेंसी की पुरानी यादों को याद कर वो सिहर उठे हैं. मेरठ से तीन बार के लोकसभा सांसद रहे राजेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे राहुल गांधी को कांग्रेस सांसद शशि थरूर से प्रेरणा लेनी चाहिए. यदि विपक्ष का कोई नेता किसी की तारीफ करता है तो उसे संदेह के घेरे में नहीं लेना चाहिए.

अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी की तारीफ की थी, उस बात को भी ध्यान रखना चाहिए. पीएम मोदी तारीफ के काबिल हैं और उन्होंने आज पूरी दुनिया में देश का सिर गर्व से उपर कर रखा है और पीएम मोदी की विदेश नीति का लोहा पूरी दुनिया मान रही हैं. इसीलिए तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है और पीएम मोदी हैं ही ऐसे कि विपक्ष के लोग उनकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं सकते, इसलिए शशि थरूर से राहुल गांधी को भी प्रेरण लेनी चाहिए.

समाजवादी पार्टी के नेता पर भी बोला हमला
समाजवादी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी ने इमरजेंसी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि आज के हालात भी इमरजेंसी से मिलते जुलते से ही हैं, कोई आवाज उठाता है तो जेल में डाल दिया जाता है. इस बयान पर जब मेरठ से पूर्व लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने राजेन्द्र चौधरी पर पलटवार किया कि राजेन्द्र चौधरी को इमरजेंसी की जानकारी नहीं है, पहले वो इमरजेंसी का इतिहास जाने और उसके बाद इमरजेंसी को लेकर कुछ कहें.

 मुकदमा दर्ज होना इमरजेंसी नहीं हैं, यदि हम कुछ गलत करेंगे तो हम पर भी मुकदमा दर्ज होगा भले ही सरकार हमारी है, लेकिन इमरजेंसी तानाशाही थी जो इंदिरा गांधी ने की थी. बांके बिहारी कॉरिडोर बनने का विरोध करने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर भी उन्होंने बड़ी बात कही और बोले, कांग्रेस उल्टे ही काम करती है, अजय राय जैसे व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए वर्ना जनता देख रही है.

सासंद ने याद किए अपने जेल के दिन
बात 1975 की है. राजेन्द्र अग्रवाल पीलीभीत में आरएसएस के जिला प्रचारक थे. उन्हें भी आपातकाल में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था. 16 महीने वो यहां जेल में रहें. राजेन्द्र अग्रवाल इमरजेंसी की यादों को ताजा कर सिहर उठे, बोले 16 महीने कब सूर्योदय हुआ और कब सूर्यास्त पता ही नहीं चलता था. इसके बाद मुझे बरेली की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था और वहां भी करीब पांच महीने जेल में रहा.

इस तरीके से 21 महीने जेल में रहा, लेकिन उस दौरान लोगों को उल्टा लटकाकर पीटना, उन्हें यातनाएं देना और भी न जाने-क्या था. इंदिरा गांधी की ये इमरजेंसी देश के लिए काला अध्याय है. मार्च में इमरजेंसी खत्म हुए, लेकिन मुझे तब भी अप्रैल में रिहा किया गया था. दरअसल, मेरठ के आईएमए हॉल में बीजेपी ने इमरजेंसी के 50 साल को लेकर कार्यक्रम किया था जिसमें बीजेपी के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पहुंचे थे.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget