एक्सप्लोरर

सोने-चांदी के हिंडोले में होंगे बांके बिहारी के दर्शन, हरियाली तीज पर मिलेगा 4 घंटों का अधिक समय

Mathura News: मथुरा में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी महाराज के हरियाली तीज पर दर्शन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा. श्रद्धालु सोने और चांदी के हिंडोले में बैठे बांके बिहारी जी को देख पाएंगे.

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में 27 जुलाई को  हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन के लिए 4 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा. सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय के आदेश के बाद मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है.

हरियाली तीज के पर्व पर देशभर से करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचते हैं. वर्ष में केवल एक बार इस विशेष अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी जी सोने और चांदी के बने भव्य हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं.

हरियाली तीज को लेकर तैयारियां पूरी
इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए वृंदावन क्षेत्र को 4 जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है. इसके साथ ही दर्शन के लिए एकल मार्ग प्रणाली लागू की गई है. मंदिर में प्रवेश गेट नंबर 1 और 2 से होगा, जबकि निकलने के लिए गेट नंबर 3 और 4 से को खोला जाएगा.

इस प्रकार रहेगा दर्शन का समय
हरियाली तीज के दिन प्रातः 6:00 बजे मंदिर के सेवायत मंदिर में प्रवेश करेंगे, सुबह 7:45 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन का प्रवेश प्रारंभ होगा, 7:55 बजे शृंगार आरती होगी, 8:00 बजे ठाकुर जी की राजभोग सेवा शुरू होगी, दोपहर 1:55 बजे राजभोग आरती होगी और दोपहर 2:00 बजे मंदिर के द्वार बंद किए जाएंगे (जबकि सामान्य दिनों में यह समय दोपहर 12:30 बजे होता है).

शाम के विस्तारित समय पर नजर डाले तो शाम 4:00 बजे मंदिर सेवायत प्रवेश करेंगे, शाम 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए पुनः दर्शन शुरू होंगे, रात्रि 10:55 बजे शयन आरती होगी (जबकि सामान्य दिनों में यह आरती रात 9:30 बजे होती है), रात 11:00 बजे मंदिर बंद किया जाएगा, रात 12:00 बजे सेवायत मंदिर से बाहर निकलेंगे.

व्यवस्था के कड़े इंतजाम
इस प्रकार, श्रद्धालुओं को हरियाली तीज के दिन सुबह और शाम को 2-2 घंटे अतिरिक्त ठाकुर जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget