एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: BJP और SP ने निर्वाचन आयोग से एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत, लगाए ये आरोप

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के साथ रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है. जिसके लिए पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी.

Mainpuri Lok Sabha by-election 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को होने वाले मतदान से पूर्व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से कार्रवाई करने की शनिवार को मांग की.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के ‘‘अराजक तत्वों’’ पर रोक लगाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को संबोधित ज्ञापन में अनुरोध किया है कि बीजेपी द्वारा कथित रूप से ‘‘बनवाये जा रहे फर्जी आधार कार्ड के आधार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन फर्जी मतदान करने की साजिश को रोकने के लिए’’ ठोस कार्रवाई की जाए.

बीजेपी मुख्‍यालय से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सहकारिता राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) जे पी एस राठौर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अराजकतत्वों के नामों की सूची सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पत्र में बीजेपी ने आयोग को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची सौंपी है और इन केंद्रों पर तत्काल कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों को मतदान केंद्रों पर कब्जा करने से रोकने की मांग की है.

बीजेपी ने क्या कहा अपने पत्र में
बीजेपी ने अपने पत्र में कहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है. पार्टी ने कहा कि मतदान से पूर्व मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के अराजकतत्वों द्वारा मतदाताओं को डराया- धमकाया जा रहा है. पूर्व में भी इसके खिलाफ पार्टी ने 30 नवम्बर को स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी.

इस बीच, समाजवादी पार्टी मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नयी दिल्ली को संबोधित ज्ञापन राज्‍य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को देकर मांग की है कि रामपुर विधान सभा उप निर्वाचन में पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अनुज पहलवान, पुलिस कोतवाली प्रभारी गजेन्द्र त्यागी व पुलिस थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पचौरी को तत्काल प्रभाव से जनपद रामपुर से बाहर स्थानान्तरित कर दिया जाए.

 सपा ने मांग की ये मांग
बयान के अनुसार, सपा ने मांग की है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची बंटवाई जाएं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे ‘‘उत्पीड़न’’ पर रोक लगाई जाये. सपा ने कहा, ‘‘बीजेपी द्वारा बनवाये जा रहे फर्जी आधार कार्ड के आधार पर मतदान के दिन फर्जी वोट पड़वाने की साजिश को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाये और सैनिक, अर्धसैनिक बलों की निगरानी में चुनाव कराया जाए.’’ उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है, जिसके लिए पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी.

UP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखेगा असर, यूपी में और गिरेगा पारा, जानिए- आपके जिले में मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
UP News: गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget