एक्सप्लोरर

महोबा में बारिश बनी कच्चे मकान के लिए कहर, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत

Mahoba News: यूपी के महोबा में कई दिन से बारिश हो रही है. रुक-रुक हो रही बारिश में लोगों को परेशानी बढ़ा दी है. इस बारिश लोगों को अपने मकान गिरने का डर सता रहा है.

महोबा जनपद में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब कच्चे मकानों के लिए खतरा बनती जा रही है. बीती शाम और तड़के सुबह हुई बारिश के चलते जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए.

 इन हादसों में जहां एक अधेड़ की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में पांच बकरियां दब गईं जिन्हें ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

कच्चे मकान में सो रहे बुजुर्ग की दबकर मौत
पहला हादसा चरखारी ब्लॉक के बसौठ गांव में हुआ, जहां 50 वर्षीय लल्लू राम कुशवाहा पुत्र हरिदास कुशवाहा अपने कच्चे मकान में रात में सो रहे थे. अचानक बारिश से पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से लल्लूराम का मकान कमजोर होकर भरभराकर गिर गया.

 घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की. मलबे को हटाने पर लल्लू राम का शव बरामद हुआ, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि मृतक लल्लू राम मूलतः विजयपुर गांव के निवासी थे और पिछले 15 वर्षों से बसौठ गांव में रह रहे थे. हादसे में मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया.

मलबे में दबी बकरियां
दूसरी घटना जैतपुर विकासखंड के कस्बा क्षेत्र में हुई, जहां धनीराम कुशवाहा के मकान का एक हिस्सा तड़के सुबह गिर गया. मकान के मलबे में पांच बकरियां दब गईं. रामकुमारी बताती है कि मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

हालांकि इस दौरान घर में रखा अनाज, भूसा व अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया. सौभाग्यवश धनीराम कुशवाहा और उनका परिवार समय रहते मकान से बाहर निकल आया, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई.

दोनों हादसों ने यह साफ कर दिया है कि बारिश के चलते जनपद के कच्चे मकान बेहद असुरक्षित हो चुके हैं. जरूरत है कि प्रशासन ऐसे कमजोर घरों को चिन्हित कर समय रहते कार्रवाई करे ताकि जान-माल के नुकसान को रोका जा सके. ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget