एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के आवास और सपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी, कई थानों की पुलिस तैनात

UP Politics: सपा नेता मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा दफ़्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. सपा ने इसका विरोध किया है.

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिराफ्तारी को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मामले को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस बीच सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर और सपा दफ्तर के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सपा कार्यालय के बाहर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. 

मनीष जगन अग्रवाल सपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं.  समाजवादी पार्टी ने कल देर रात सोशल मीडिया में पोस्ट कर दावा किया था कि मनीष हाई बीपी के मरीज हैं. उनकी पत्नी गर्भवती हैं, ऐसे में अगर मनीष को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी. वहीं इस पूरे मामले पर लखनऊ पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है. पुलिस का कहना है कि मनीष जगन अग्रवाल सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार समाज में नकारात्मक बातें और अशांति फैलाने वाली बातें फैला रहे थे. जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.

सपा ने लगाया योगी सरकार पर आरोप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस मुद्दे को लेकर आज एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. सपा ने लखनऊ पुलिस के तमाम आरोपों से इनकार किया है. माना जा रहा है कि इससे पहले या बाद में सपा कार्यकर्ता अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. जिसे देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस पूरे मामले पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार यूपी की जनता की बात करने की बजाय सपा को निशाना बना रही है. 

सपा लगातार यूपी की जनता की बात उठा रही है जो बीजेपी की सरकार को नागवार गुजर रहा है. चाहे वो कुंभ का मामला हो या कही भ्रष्टाचार का मामला हो. मनीष अग्रवाल सपा के व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. व्यापारियों में उनकी अच्छी पैठ हैं. अभी दो दिन पहले सीएम योगी ने बताया कि कुंभ में इतना पैसा आ रहा है, व्यापार और बजट आ रहा है जिसके बाद मनीष अग्रवाल ने उनकी पोल खोली की व्यापारियों को महंगे दामों पर जमीन बेची और जब व्यापारी खर्चा भी नही निकाल पाए तो उन्होंने प्रदर्शन करने की कोशिश की. हो सकती है कि यही वजह हो उन्हें गिरफ़्तार करने की. 

सपा को विलेन बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी
बीजेपी अपने कुंभ की असफलताओं को छिपाने के लिए सपा का इस्तेमाल कर रही है. हमारी पार्टी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अति पिछड़ी जाति की लड़की के रेप का मुद्दा उठाया था जिसका शव भी नहीं मिला है. लेकिन उस पर बात नहीं होगी. कुंभ में सैकड़ों लोग हताहत हो गए, कितने लोग मर गए, आग लगने की घटनाएं हुईं उस पर बात नहीं होगी. लेकिन बीजेपी बस सपा को विलेन बनाने में जुटी है. मनीष अग्रवाल इसके विक्टिम है. किसी भी सभ्य आदमी को आप रात को बारह बजे गिरफ़्तार नहीं कर सकते हैं. 

वो जानते हैं कि सपा से आप जमीन पर लड़ नहीं सकते हैं इसलिए वहां सीआरपीएफ लगा दो, पीएसी लगा क्या आप किसी को घर से निकलने से रोक देंगे. हमारी चेतावनी है जब सपा आंदोलन करेगी तो आपकी ये व्यवस्था काम नहीं आएगी. हमें डराने की कोशिश मत कीजिए. 

यूपी में पिछले 24 घंटे में हुए 8 बड़े सड़क हादसे, 6 ट्रक और 3 बसों की हुई टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget