एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं', रायबरेली में प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

UP Lok Sabha Chunav 2024: प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची और पीएम मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमलावर दिखीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ कोई गरीब आदमी नहीं दिखता, बल्कि अमीर लोग दिखते हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इसलिए पार्टी की तरफ से सारे दिग्गज नेता को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए भेजा जा रहा है. रायबरेली दिग्गज नेताओं को जमघट लगा हुआ है. इसी क्रम में आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. 

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी. आज के समय में नेता जनता के बीच में न आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं. पीएम मोदी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है. देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है तो वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूं. उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं.

पीएम मोदी पर किया वार 

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद हैं, लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए, जबकि देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे. आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं. खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है. किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है. युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है. परीक्षाएं युवा देते हैं, वह लीक हो जा रही है. 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं.

नोट बन्दी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे नोट बन्दी की. देशभक्ति के नाम पर आपने कतार में लगकर अपनी छोटी छोटी बचत बैंक में डाल दी. काला धन लाने का वादा किया, जोकि फेल हो गया. उसके बाद जीएसटी लाई गई. छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं.

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पार्टी को घेरा 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी, लेकिन पिछले 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई. इसके पीछे कारण वह काला धन है, जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे. प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया है. इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है. इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी. उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को दिया है.

प्रियंका गांधी ने की जनता से खास अपील 

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में दस साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वे सब कांग्रेस के समय में हुए. इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी. राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गंगा किनारे वाले पंडित गणेश्वर होंगे पीएम मोदी के प्रस्तावक, वैदिक ब्राह्मणों में है इनकी गिनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget