एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Dates: यूपी में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग

UP Lok Sabha Election 2024 Schedule: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. यहां जानिए - यूपी में कब और किस तारीख को वोटिंग होंगी.

Lok Sabha Election 2024 Schedule: देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी आम चुनाव के एलान के साथ ही तैयारी तेज हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का एलान कर दिया है. इस बार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हम आपको बता रहे हैं कि आपकी लोकसभा सीट पर कब वोटिंग होगी. 

7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहले चरण की शुरूआत 20 मार्च से होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक यूपी में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठवें चरण के लिए 25 मई और अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी.

इन सीटों पर पहले चरण में होगी वोटिंग
पहले चरण में राज्य में 8 सीट, दूसरे चरण में 8 सीट, तीसरे चरण में 10 सीट, चौथे चरण में 13 सीट, पांचवें चरण 14 सीट, छठे चरण 14 सीट और सातवें चरण 13 सीटों पर चुनाव होगा. प्रदेश के शाहजहांपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में पहले चरण के दौरान 20 मार्च से 27 मार्च तक नामांकन होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.

इन सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग
दूसरे चरण में यूपी के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में चुनाव होगा. जहां 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक नामांकन होगा और इसके बाद 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तीसरे चरण के दौरान यूपी के संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर खीरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनल और बरेली में चुनाव होगा. यहां 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन होगा और इसके बाद सात मई को वोटिंग होगी.

UP Lok Sabha Election 2024 Date Live: लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, यूपी में सात चरणों में होंगे मतदान, जानें कब-कब होगी वोटिंग

इन सीटों पर चौथे और पांचवें चरण में वोटिंग
यूपी में चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा और फिर 13 मई को वोट डाले जाएंगे. जबकि यूपी में पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में 26 अप्रैल से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और 20 मई को वोटिंग होगी.

पूर्वांचल में सातवें चरण में होगा चुनाव
यूपी में छठवें चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन और 25 मई को वोटिंग होगी. वहीं राज्य में सातवें चरण के दौरान महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर सात मई से 14 मई तक नामांकन होगा और एक जून को वोट डाले जाएंगे. यानी देखा जाए तो पूर्वांचल में सातवें चरण के दौरान चुनाव होगा.

47.1 करोड़ महिला वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 96.8 करोड़ वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे. कुल वोटर्स में से करीब 1.08 करोड़ फस्ट टाईम वोटर्स हैं, जबकि इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर्स हैं. कुल वोटर्स की संख्या में 82 लाख ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है.

राजीव कुमार ने आगे कहा कि देश में अभी 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है. इस चुनाव में 55 लाख ईवीएम का उपयोग हो और 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं. हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget