एक्सप्लोरर

UP वालों सावधान! इन 37 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

UP Ka Mausam: आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है.

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं, जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है. बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी और आगरा जैसे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. वहीं, बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया.

मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले तीन दिनों तक 37 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में लू की स्थिति और तीव्र हो सकती है. पछुआ हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन दिन में गर्मी और धूप की तपिश लगातार बढ़ रही है.

जिन जिलो में लू की चेतावनी जारी की गई है उसमे- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाकों में लू का ज्यादा असर रहेगा.

क्या बोल रहे स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में धूप में बाहर निकलने से बचें, ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और धूप में काम करने वाले लोग छांव और आराम का ध्यान रखें. लू लगने पर सिर दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और उल्टी जैसे लक्षण नजर आते हैं, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है. इसका मुख्य कारण पछुआ हवाओं की तीव्रता और वातावरण में नमी की कमी है. जलवायु परिवर्तन के चलते गर्मी का मौसम अब लंबा और अधिक तीव्र होता जा रहा है.

लू तब लगती है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और हवा सूखी होती है. खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं. यही वजह है कि सरकार और प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं.

यूपी के इस जिले में बनेगा प्रदेश का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मिली मंजूरी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

Embed widget