एक्सप्लोरर

UP IPS Transfer: यूपी में कई अधिकारियों का तबादला, हटाए गए वीडियो कॉल पर रिश्वत मांगने के आरोपी IPS अनिरुद्ध सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. वीडियो कॉल पर रिश्वत मांगने के आरोपी आईपीएस (IPS) अनिरुद्ध सिंह (Anirudha Singh) मेरठ (Meerut) से हटा दिया गया है.

IPS Transfer: यूपी में एएसपी और डिप्टी एसपी रैंक के 16 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. जिसमें सबसे खास नाम आईपीएस अनिरुद्ध सिंह का है. मेरठ (Meerut) में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रहे अनिरुद्ध सिंह (Anirudha Singh) वही आईपीएस हैं जिनकी वाराणसी (Varanasi) में तैनाती के दौरान की एक वीडियो कॉल (Video Call) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई थी. अब उन्हें मेरठ से हटा दिया गया है. इसके साथ ही पूर्व डीजीपी डीएस चौहान के किए गए तीन और अफसरों का तबादला निरस्त किया गया है.

इसी तरह महोबा के एएसपी राजेंद्र कुमार गौतम को महिला और बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी के स्टाफ अफसर पद पर तबादला रोक दिया गया है. राजेंद्र कुमार गौतम को अयोध्या में एएसपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय में एएसपी स्थापना राहुल मिश्रा का अयोध्या एएसपी ट्रैफिक के तौर पर तबादला भी निरस्त कर दिया गया है. राहुल मिश्रा स्थापना के ही एएसपी बने रहेंगे. स्पेशल डीजी के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ में एडीसीपी बनाया गया. 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह को स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर का स्टाफ अफसर बनाया गया. जबकि स्पेशल डीजी के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ में एडीसीपी बनाया गया. तबादलों के बाद एडीजी मेरठ जोन के स्टाफ अफसर आलोक दुबे को मेरठ में छठी वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया. वहीं मेरठ की छठी वाहिनी के उप सेनानायक अनिल कुमार प्रथम को एडीजी मेरठ जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया. 

UP Politics: डिंपल यादव और चाचा शिवपाल के समर्थन में उतरे बीजेपी सांसद निरहुआ, जानिए क्या रखी मांग?

इनका भी हुआ तबादला
जबकि बिजनौर की अपर पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ को मेरठ में विजिलेंस का एएसपी बनाया गया. बुलंदशहर के एएसपी क्राइम कमलेश बहादुर का अलीगढ़ पीएसी 45वीं वाहिनी तबादला रोका गया है. इसके अलावा कमलेश बहादुर अब मेरठ के एएसपी ग्रामीण होंगे. वहीं डिप्टी एसपी राजेश कुमार तिवारी को बलिया से मुरादाबाद भेजा गया. अलीगढ़ में तैनात डिप्टी एसपी शिव प्रताप सिंह द्वितीय को मेरठ भेजा गया. लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक/अन्वेषण अधिकारी प्रयांक जैन को शाहजहांपुर भेजा गया है. 

भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डिप्टी एसपी योगेंद्र सिंह प्रथम को लोकायुक्त का पुलिस उपाधीक्षक/अन्वेषण अधिकारी बनाया गया है. अंकित कुमार द्वितीय को सीबीसीआईडी मुख्यालय से मुरादाबाद भेजा गया है. 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र के उप सेनानायक एसएन वैभव पांडेय को बलिया भेजा गया है. आलोक कुमार अग्रहरी को सीबीसीआईडी से झांसी भेजा गया. राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से एयरपोर्ट सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर; कई मजदूर दबे
नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर; कई मजदूर दबे
प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति तो जान बचाकर भागा, पत्नी ने सड़क पर ही उतारा आशिकी का भूत
प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति तो जान बचाकर भागा, पत्नी ने सड़क पर ही उतारा आशिकी का भूत
'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक
'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget