एक्सप्लोरर

यूपी में इन जगहों पर करा सकते हैं आधार कार्ड अपडेट, नहीं लगेगा एक भी पैसा, करना होगा ये काम

Free Aadhaar Card Update: अगर आपके आधार कार्ड में अंकित नाम, पता या उम्र को लेकर कोई गलती है या उसमें सुधार कराना है तो अब अब उसे एकदम फ्री में बदलवा सकते हैं.

Free Aadhaar Card Update: देश में आपकी खास पहचान आधार कार्ड यानी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) को फ्री में अपडेट कराने के लिए अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. इससे पहले लास्ट डेट 14 दिसंबर 2024 थी, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया है. उत्तर प्रदेश में भी अपने नजदीर के आधार सेवा केंद्र पर जाकर आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. 

अगर आपके आधार कार्ड में अंकित नाम, पता या उम्र को लेकर कोई गलती है या उसमें सुधार कराना है तो अब अब उसे एकदम फ्री में बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह का पैसा नहीं देना होगा. यही नहीं अगर आपका आधार कार्ड दस साल से ज्यादा पुराना हो तो भी उसे अपडेट कराना जरूरी है. आधार कार्ड को अपडेट कराना बेहद आसान है. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन दोनों सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. आधार को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार सेल्फ-सर्विस पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं. इसके बाद  अपने आधार नंबर, कैप्चा और अपने मोबाइल पर भेजे गए OTP का यूज करके लॉग इन करें.

लॉग इन करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन में जाएं और दी गई डिटेल्स को जांच लें. इसके बाद ड्रॉप-डाउन लिस्ट से उपयुक्त डॉक्यूमेंट टाइप को चुनें और वैलिडेशन के लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. सर्विस रिक्वेस्ट नंबर को नोट करना न भूलें. इससे आपको अपने आधार अपडेट रिक्वेस्ट के प्रोसेस के स्टेप्स को ट्रैक करने में मदद मिलेगी.

ऑफलाइन आवेदन का तरीका 
अगर आप ऑफलाइन तरीके से अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं इसलिए आप अपने नजदीकी आधार कार्ड केंद्र सेंटर पर जाकर उसे अपडेट करवा सकते हैं. यहां जाकर सबसे पहले ऑपरेटर से आधार एनरोलमेंट फॉर्म ले और उसमें मांगी गई सारी जानकारी दें. इसके बाद फॉर्म सबमिट करें, जिसके बाद आपको संबंधित कागज देने की जरुरत होगी और इसके बाद बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन देनी होगी. जहां से आपको एक स्लिप मिलेगी, जिस पर एक यूआरएल नंबर होगा. इस नंबर के जरिए आप अपने आधार कार्ड को ट्रैक कर पाएंगे. 

अगर आप ऑफ़लाइन आधार अपडेट करना चाहते तो है आधिकारिक UIDAI वेबसाइट ( https://uidai.gov.in/en ) के माध्यम से अपने निकटतम आधार कार्ड कार्यालय का पता लगा सकते हैं. 

आगरा में आधार कार्ड केंद्र का पता 
आधार सेवा केंद्र बिल्डिंग नंबर- एम 808, ग्राउंड फ्लोर, खांदारी चौक सर्विस रोड एन एच -2, नियर महिंद्रा कोचिंग एण्ड सागर रत्ना रेस्टोरेंट, आगरा, उत्तर प्रदेश-282002

लखनऊ का पता
गोमती नगर पोस्ट ऑफिस, गोमती नगर और बख्शी का तालाब के क़रीब स्थित चारबाग पोस्ट ऑफ़िस, राजेंद्र नगर

प्रयागराज का पता
BSNL ऑफिस, सिविल लाइंस बस स्टैंड के सामने, महात्मा गांधी रोड

उत्तराखंड में क्रिसमस के मौके पर बढ़ सकती है ठंड, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget