एक्सप्लोरर

UP: ई-नीलामी के बाद आवास विकास परिषद ने आवंटियों को सौंपे फ्लैट, लोगों को मिला सपनों का आशियाना

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उन लोगों के मकान का सपना पूरा हो गया है जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया था. लाभार्थियों को आवंटन के कागज सौंप दिए गए हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आवास विकास परिषद ने शनिवार को आवास मेले (Awas Mela) में आवंटियों को संपत्ति का आवंटन पत्र बांटा. इस आवास मेले का आयोजन वृंदावन योजना ऑफिस कॉम्प्लेक्स में किया गया है. दरअसल, 28 जुलाई को ई-नीलामी (E-Auction) में हुई थी जिसमें सफल आवंटियों को लखनऊ जोन के अंतर्गत अवध विहार योजना, वृंदावन योजना और शाहाबाद योजना (हरदोई) की संपत्तियों का आवंटन किया गया.

इनमें लखनऊ जोन की अवध विहार योजना की 2 नगर संपत्ति, वृंदावन योजना की 2 नगर संपत्ति और शाहाबाद योजना की 9 संपत्ति शामिल है जिनका आवंटन किया गया है.  समारोह में अधीक्षण अभियंता, वृन्दावन वृत्त, लखनऊ जोन के सम्पत्ति प्रबंधक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने आवंटन पत्रों का वितरण किया. सम्पत्ति आवंटन के बाद आवंटियों ने खुशी जाहिर करते हुए आवास विकास परिषद का आभार जताया. 

आवास विकास परिषद समय-समय पर करता है संपत्तियों नीलामी
इस दौरान लखनऊ जोन के जोनल अधिकारी हिमांशु कुमार गुप्ता और डिप्टी कमिश्नर (हाउसिंग) ने लोगों को बताया कि आवास आयुक्त का निर्देश मिलने के बाद पूरी  पारदर्शिता के साथ ई-नीलामी का आयोजन किया गया और उसके बाद संपत्ति का आवंटन किया गया.  बता दें कि  उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के जरिए सम्पत्ति आवंटन का आयोजन समय-समय पर किया जाता है ताकि जो लोग अपने घर का सपना देखते हैं, उनको सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर मिल सके. जो लोग संपत्तियों की नीलामी से संबंधित जानकारी लेना चाहते हैं वे आवास विकास परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर पूरा ब्यौरा देख सकते हैं.

वृंदावन योजना के तहत यहां उपलब्ध है फ्लैट
बता दें कि वृंदावन योजना के तहत कैलाश इन्क्लेव में 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर फ्लैट आवंटित किए जा रहे हैं. इसमें 60 दिनों के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर फ्लैट के दाम में 15 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है. इसमें थ्री बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 46.36 लाख से लेकर 54.14 लाख तक रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें-  Ghosi Bypoll: राष्ट्रीय लोकदल ने किया एलान, इस पार्टी के उम्मीदवार का करेगी समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget