एक्सप्लोरर

UP House Crack: उत्तराखंड के बाद अब यूपी में भी दरकने लगे मकान? अलीगढ़ के बाद बागपत के घरों में आईं दरारें, जानें सच्चाई

Baghpat News: इससे पहले यूपी के अलीगढ़ के कंवरीगंज इलाके में घरों में अचानक दरार से लोगों में दहशत फैल गई थी. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाया था.

UP House Crack: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद वहां के मकानों में दरार आई हैं और लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं. अब कुछ ऐसी ही तस्वीर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आई हैं, जहां पर कुछ मकान दरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि बागपत के मकानों में आई दरारें भू-धंसाव से काफी अलग हैं. वहीं इस मामले को लेकर एडीएम बागपत का भी बयान सामने आ गया है, एडीएम बागपत ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बागपत के ठाकुरवाड़ा इलाके के कुछ घरों में दरारें आ गई हैं. हमें सूचना मिली है कि 4-5 घरों में दरारें आ गई हैं और एसडीएम को मौके पर पहुंचने को कहा गया है हम इसका जल्द समाधान निकालेंगे.  

 गैस लाइन की वजह से दरक रहे हैं मकान

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रतीपाल चौहान ने बताया कि बागपत के ठाकुरवाड़ा इलाके में ज़मीन धंसने की घटना सामने आई. स्थानीय लोगों ने इसका कारण गैस लाइन बताया है और हमने SDM को जांच के लिए निर्देश दिए हैं. इससे पहले यूपी के अलीगढ़ में भी कुछ मकानों के दरकने की खबर आई थी, अलीगढ़ के कंवरीगंज इलाके में घरों में अचानक दरार से लोगों में दहशत फैल गई थी. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से हम लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने बताया था कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है. इस वजब से मकानों में दरारें आई हैं और इसे लेकर कई बार शिकायत की हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. 

जोशीमठ में स्थानीय लोग खाली कर रहे हैं अपना घर 

बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धंसाव के चलते स्थानीय लोग अपना घर खाली कर रहे हैं. एक स्थानीय ने बताया हम अपने घर से सामान निकाल रहे हैं. प्रशासन ने हमें कोई जगह नहीं बताई जहां हम अपना सामान रख सकें. हम अपनी जिम्मेदारी पर किराए के कमरों में सामान रख रहे हैं जिससे वह सुरक्षित रह सके. वहीं जोशीमठ के मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार जोशीमठ पर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको देख रहे हैं. केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है और मैंने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को वहां भेजा था, आगे जरूरत पड़ी तो वहां जाएंगे.

Joshimath Sinking: जोशीमठ के पीड़ित परिवारों का हो रहा है पुनर्वास, उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget