एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग जारी, पीपीपी किट पहनकर वोट डालेंगे कोरोना संक्रमित मतदाता

लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में आज वोटिंग हो रही है.

लखनऊ: यूपी में गांव की सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान पीएसी के 57 कंपनी और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती की गई है. लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में आज वोटिंग हो रही है.

इस चरण के मतदान में 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करीब 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे. इस दौरान प्रदेश में 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डालने के लिए लोगों की कतार लग रही. वाराणसी के कोइराजपुर प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है. एटा के सकीट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है. मैनपुरी के मरहरी मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार लगीं है.

पीपीपी किट पहनकर वोट डालेंगे कोरोना संक्रमित मतदाता

पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर बैलेट बॉक्स छीने जाने और हिंसा की वारदात के कारण दूसरे दौर में सुरक्षा काफी मुस्तैद कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन वाले जिलों में पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए पहुंचकर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है. मतदान केंद्रों पर कोरोना बचाव नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. 

बिना मास्क के मतदान केंद्रों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित कराने के लिए 23 वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि संक्रमित मतदाताओं को पीपीपी किट पहनाकर सबसे बाद में वोट डालने का मौका दिया जाएगा. सभी प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है.

यह भी पढ़ें-

UP पंचायत चुनाव: तमाम तैयारियों के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी, इतने करोड़ लोग करेंगे अपने मत का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget