एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: बीजेपी ने कसी कमर, गाजीपुर में चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए स्वतंत्र देव सिंह

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गाजीपुर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी फैसले राज्य में हुए हैं वो गरीबों के हित में हुए हैं. कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के कारण पूरा राज्य खुशहाल है.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमानिया विधानसभा के गहमर गांव में एक चौपाल को संबोधित किया.

विपक्ष पर साधा निशाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक दलित बूथ कार्यकर्ता के घर पहुंचकर भोजन भी किया. स्वतंत्र देव सिंह करहीया गांव स्थित मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन करने के बाद चौपाल कार्यक्रम में शामिल. हुए इस दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों वंशवाद चलाते रहे हैं और अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए काम किए हैं. लेकिन, योगी सरकार ने चार लाख लोगों को नौकरियां दी अपने लिए एक मकान तक नहीं बनवाया.

बंगाल चुनाव का किया जिक्र स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, राम मंदिर को लेकर पूर्व में सपा, बसपा और कांग्रेस लगातार पूछा करती थी के मंदिर कब बनेगा. तब हमने कहा था कि समय आएगा. अब मंदिर बनना भी शुरू हो गया है. इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह बंगाल चुनाव पर भी कटाक्ष किया और कहा कि यहां की आवाज बंगाल तक जरूर जानी चाहिए.

मोदी जी पूरे करेंगे अधूरे काम इस दौरान मंच से बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कहा कि ''क्या मैं आतंकवादियों को आने दूंगा, क्या मैं सिमी को आने दूंगा, क्या नक्सलवाद को आने दूंगा, बंगाल के अंदर किसी भी कार्यकर्ता का हाथ कट जाता है फिर भी भगवा झंडा आगे लेकर बढ़ता है. इसलिए, देश में जो भी अधूरा काम पड़ा है उसे मोदी जी जरूर पूरा करेंगे.''

गरीबों के हित में हुए हैं फैसले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी फैसले राज्य में हुए हैं वो गरीबों के हित में हुए हैं उनकी खुशहाली के लिए हुए हैं. कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के कारण पूरा राज्य खुशहाल है. योगी और मोदी जी के कार्यक्रमों की योजना गांव-गांव तक लेकर जाने के लिए पार्टी कटिबद्ध है. 4 साल के अंदर सरकार के किए हुए कार्यों को हम बताएंगे. योगी जी ने जिस तरह से सरकार चलाई है चाहे वो नौकरी देने की बात हो, आवास, कन्या विवाह, बच्चों को पुस्तकें, जूते और मोजे देने का काम हो आमजन को लाभ पहुंच रहा है.

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार ने किए रामलला के दर्शन, शुरू हुई फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget