एक्सप्लोरर

अब मर्सिडीज कार से नहीं चल पाएंगे मुलायम सिंह यादव, जानें- क्या कदम उठाने जा रही है योगी सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मर्सिडीज एसयूवी मिली हुई है। लेकिन, अब तकनीकी खराबी आने के बाद यह मर्सिडीज उनसे दूर हो जाएगी। मर्सिडीज कार के बदले मुलायम सिंह को टोयोटा प्राडो दी जाएगी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से उनकी मर्सिडीज कार वापस लेने वाली है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को आलीशान बंगला और लोहिया ट्रस्ट कार्यालय का भवन खाली करना पड़ा था।

एस्टेट विभाग के सूत्रों के अनुसार मर्सिडीज में कुछ तकनीकी खामी आ गई है और मरम्मत के लिए 26 लाख रुपयों की जरूरत है। मर्सेडीज कार के बदले मुलायम सिंह को टोयोटा प्राडो दी जाएगी।

अब मर्सिडीज कार से नहीं चल पाएंगे मुलायम सिंह यादव, जानें- क्या कदम उठाने जा रही है योगी सरकार

एस्टेट विभाग ने कहा, 'हमारा बजट मरम्मत के लिए इतनी ज्यादा कीमत आवंटित नहीं कर सकता, इसलिए हम मुलायम सिंह को कोई अन्य उचित कार शायद प्राडो दे देंगे।' सपा नेताओं ने इसे राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पार्टी नेताओं पर एक और हमला बताया है।

एक सपा नेता ने कहा कि 'सरकार प्रचार और विज्ञापन में करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है लेकिन कार की मरम्मत के लिए रुपये नहीं दे सकती। यह साबित करता है कि बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है।'

अब मर्सिडीज कार से नहीं चल पाएंगे मुलायम सिंह यादव, जानें- क्या कदम उठाने जा रही है योगी सरकार

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के पास सिर्फ दो मर्सिडीज एसयूवी हैं, जिसमें से एक का इस्तेमाल सीएम योगी आदित्यनाथ करते हैं। अभी तक दूसरी मर्सिडीज एसयूवी का इस्तेमाल मुलायम सिंह कर रहे थे लेकिन अब राजस्व विभाग मुलायम सिंह यादव के लिए टोयोटा प्राडो लाने की योजना बना रहा है।'

बता दें कि मर्सिडीज एसयूवी खराब होने के बाद मुलायम सिंह यादव बीएमडब्ल्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget